• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद मुख्य मार्ग पर रात्रि में लूट करने वाले आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता साइबर सेल जांजगीर/थाना सारागांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

⏺️ आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप उम्र 24 साल निवासी गौद थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

⏺️ आरोपी के विरुद्ध धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ आरोपी के कब्जे से लुट की रकम नगदी 3000/₹ एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को किया गया है बरामद

⏩ मामले का है कि संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से दिनांक 15/12/24 को रात्रि समय करीबन 7.45 बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था कि रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास करीबन 8.30 बजे रात्रि तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसे रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000/ रुपया को लूटकर भाग गए की रिपोर्ट पर थाना सारागाव में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद थाना जांजगीर को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर DSP श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को साइबर सेल टीम द्वारा घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जो बताये कि दिनांक 15/12/2024 के रात्रि करीबन 8.30 बजे अपने दोस्त के मोटर सायकल से चांपा से कमरीद पहुंचे सुनसान जगह मेन रोड में एक मोटर सायकल चालक को रास्ता रोककर गाली- गलौच कर जान से मारने कि धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे 50,000/ रुपया को लूट करना हिस्से में 15 हजार रुपए मिलना जिसमें से 12000/- रुपया को खा-पीकर खर्च करना, शेष 3000/रु होना बताया जिसे बरामद किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल डिस्कवर को भी बरामद किया गया है।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप निवासी गौद थाना जांजगीर के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फरार है जिसकी लगातार पातासाजी जारी है मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जाएगी।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, ASI राजेश सिंह थाना सारागांव, प्रधानआर. मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, अर्जुन यादव, रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Posts:

  • 9ac9e651-2865-4463-a051-2e878f6b3941
    थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 4.19.15 PM
    फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in