• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

▪️ मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी करने वाले आरोपी को सक्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार।
▪️ आरोपी के कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाईल फोन बरामद।
▪️ अन्य एक मोबाईल फोन एवं चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AT 4860 भी बरामद।
▪️ चोरी की सामग्री को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ा।
▪️ मुखबिर सूचना पर बुधवारी बाजार सक्ती में घेराबंदी कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

मामले का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 13.09.2026 को प्रार्थी गिरधर दास महंत पिता बृहस्पति दास महंत, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम गीधा, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ द्वारा थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.09.2026 को शाम लगभग 16:00 बजे वह सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता करने के लिए रुका था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके बैग से OPPO A53 मोबाईल फोन, हल्का हरा रंग, कीमत लगभग ₹4,000/- एवं नगदी रकम ₹6,000/-, कुल ₹10,000/- चोरी कर लिया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मुखबिर सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सक्ती पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बुधवारी बाजार सक्ती में एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल एवं मोबाईल फोन बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है।

सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा गवाह भूपेंद्र उर्फ यशवंत एवं विक्रम उरांव को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर साथ लिया गया तथा मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर पकड़ लिया गया।

चोरी का सामान बरामद

पूछताछ एवं नियमानुसार कार्यवाही के दौरान आरोपी के कब्जे से—

  • मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AT 4860
  • OPPO A53 मोबाईल फोन, हल्का हरा रंग
  • एक अन्य काले रंग का OPPO मोबाईल फोन

बरामद किया गया।

आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत उक्त वस्तुओं के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, किंतु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त मोबाईल फोन एवं मोटरसाइकिल को चोरी करना तथा चोरी की सामग्री को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया।

आरोपी की पहचान सुशील देवांगन पिता गंगाधर देवांगन, उम्र 43 वर्ष, निवासी स्टेडियम के पीछे, हाइट्स के सामने, चक्रधर नगर, रायगढ़, जिला रायगढ़ (छ.ग.), वर्तमान निवास गायत्री मंदिर, मलीडीपा, बोइरदादर, रायगढ़ के रूप में हुई।

प्रकरण में आरोपी सुशील देवांगन की अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 303(2) बीएनएस में संलिप्तता पाए जाने तथा अपराध स्वीकार करने के पश्चात उसे दिनांक 14.09.2026 को समय 12:50 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए नियमानुसार उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।

प्रकरण में विवेचना जारी है तथा चोरी की अन्य घटनाओं एवं बरामद सामग्री के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।

सक्ती पुलिस की अपील

सक्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने मोबाईल, पर्स, नगदी एवं अन्य कीमती सामान को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें।

सक्ती पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-08-30 at 7.19.26 PM
    चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की…
  • 014ae76c-a3e2-49b4-a914-593a0328b4b2
    कलेक्टर अऊ जिला खनिज अधिकारी के सील बनवा के अवैध रूप…
  • WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.23.39 PM
    मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल…
  • अवैध फ्लाई एश डंपिंग के  मास्टर माइंड भेजिस  सलाँखो के पीछे
    अवैध फ्लाई एश डंपिंग के मास्टर माइंड भेजिस सलाँखो के पीछे
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in