• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

  • थाना प्रभारी नरेंद्र यादव द्वारा गणेश उत्सव पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना बाराद्वार में क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणेश उत्सव समितियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
  • बैठक में आगामी गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई।
  • थाना प्रभारी द्वारा उपस्थित गणेश उत्सव समितियों एवं नागरिकों से अपील की गई कि गणेश प्रतिमा स्थापना एवं विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं निर्देशों का पालन करें। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बाधित न हो, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निर्धारित सीमा एवं समय के अनुसार उपयोग किया जाए तथा धार्मिक आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद अथवा आपत्तिजनक गतिविधि से बचा जाए।
  • बैठक में उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र में शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही गणेश उत्सव समितियों को पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि गणेश उत्सव के दौरान शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना पुलिस एवं आम नागरिकों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सभी समितियों एवं नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
  • बैठक में थाना बाराद्वार पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समितियों सम्मिलित हुये।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in