• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक में ओडिशा बॉर्डर से सटे झोलाराव गांव में बुधवार को एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना घटी। गांव के दो युवक प्रभु और कृष्णा मंगलवार की रात एक स्थानीय किसान के घर से खाद की दो बोरियां चुरा ले गए थे। लेकिन चोरी का राज ज्यादा देर तक छिपा न रह सका।

ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। चोरी की दोनों बोरियां भी बरामद कर ली गईं। फिर गांव वालों ने कानून की अदालत की बजाय अपनी पारंपरिक और अनोखी सजा का रास्ता चुना।

दोनों चोरों के कंधों पर वही खाद की बोरियां लाद दी गईं। कमर में रस्सी बांध दी गई। फिर ढोल-नगाड़े की गड़गड़ाहट के साथ पूरे गांव में उनका जुलूस निकाला गया। पीछे-पीछे ग्रामीण चोरों की सार्वजनिक सजा का ऐलान करते हुए चल रहे थे। इस अनोखे जुलूस को देखने के लिए महिलाएं और बच्चे भी घरों से निकल आए थे। गांव की गलियों में ढोल की आवाज गूंज रही थी और लोग इस अनोखी सजा को देखने के लिए जमा हो गए थे।
घटना की जानकारी मिलते ही गौरगांव के सरपंच ने कहा कि उन्होंने वॉट्सएप ग्रुप पर फोटो-वीडियो देखे हैं, जिनमें ग्रामीण जुलूस निकालते दिख रहे हैं। हालांकि घटना के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

यह घटना ग्रामीण इलाकों में चोरी जैसे अपराधों के खिलाफ गांव वालों की सामूहिक प्रतिक्रिया का एक उदाहरण बन गई है। झोलाराव गांव की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • 9d3xhbvb-1140x570
    आसाराम बापू को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 82ca0db1-1e1a-4928-aa10-29b6ba433893
    जिला प्रशासन अऊ जिला जांजगीर चांपा पुलिस के द्वारा…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in