• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

▪️ पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक।
▪️ शहर की सभी गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
▪️ गणेश प्रतिमा विसर्जन निर्धारित समय-सीमा में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष चर्चा।
▪️ ध्वनि विस्तारक यंत्र, यातायात व्यवस्था, जुलूस एवं कानून-व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर दी गई समझाइश।

आगामी गणेश उत्सव एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में आज थाना सक्ती परिसर में शहर की विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती श्रीमती कावेरी मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी सक्ती लखन पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, नगर पालिका के कर्मचारीगण तथा शहर के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न गणेश आयोजन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के निर्धारित मानकों एवं समय-सीमा का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के संबंध में आयोजन समितियों को आवश्यक समझाइश एवं दिशा-निर्देश दिए गए।

विशेष रूप से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आयोजन समितियों से अपील की गई कि वे प्रशासन एवं पुलिस द्वारा निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं का पालन करते हुए विसर्जन कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करें, ताकि शहर में यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

अधिकारियों द्वारा आयोजन समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने तथा गणेश उत्सव को भाईचारे, सद्भाव एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या अथवा अप्रिय स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु कहा गया।

सक्ती पुलिस द्वारा गणेश उत्सव के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा आयोजन समितियों एवं आम नागरिकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Posts:

  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-09-13 at 4.02.26 PM
    गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
    सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in