• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता रोकके लुटपाट कारोइया 03 आरोपि गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के के कारवाही

⏺️ आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये डीजल 150 लीटर किमती 14100/ रू एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटर सायकल किमती 60000/ रू बरामद किया गया है

⏺️ लुट प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लूट किए चैन, मोबाईल एवं नगदी रकम किया गया बरामद

⏺️ तीनो आरोपियों को डीजल चोरी एवं लुट के प्रकरण में कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विरेन्द्र कश्यप निवासी नैला दिनांक 09.06.25 को थाना बलौदा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.06.2025 को अपने मोटर सायकल स्पेलेण्डर क्रमांक CG 11 AD 6026 में सवार होकर ग्राम जर्वे से नैला रहा था कि रास्ते में ग्राम जर्वे पाली डेम के पास मेन रोड में चिनु पटेल, रवि बरेठ और राजेश पटेल तीनों निवासी औराईकला मेन रोड में खडे थे जो प्रार्थी का रास्ता रोककर अश्लील गाली देते हुए जान से मारने के धमकी देकर हाथ मुक्का बेल्ट एवं डंडा से मारपीट किये और प्रार्थी के जेब में रखे 10000 रू गला में पहना हुआ चांदी का चैन एवं रियलमी का मोबाईल जुमला कीमती 35000/रु को लुट लिया और मोटर सायकल को तीनों डंडा में पीट-पीट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 239/25 धारा 309(6),126(2), 324(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया है।

⏩ डीजल चोरी की प्रकरण विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.06.2025 को ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बीएन 6615 जो कन्हाईबंद जा रहा था कि ग्राम जर्वे पाली डेम के पास पहुंचा था कि नींद लगने के कारण अपने वाहन को रोड किनारे खडी गाडी में चालक आराम कर रहा था, तभी आरोपियों द्वारा दो मोटर सायकल में आकर डीजल टंकी को तोडकर तीन अलग अलग जरीकेन में 50-50 लीटर डीजल चोरी कर भर लिये थे सी चिल्लाते हुये उतरा तो तीनों अपने मोटर सायकल से डीजल को लेकर भाग गये प्रार्थी की जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 240/25 धारा 303(2),3(5) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया है।

⏩ दोनों प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में विवेचना दौरान बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र उर्फ चिनु पटेल ग्राम औराईकला का पता तलाश कर तलब कर घटना के संबंध मेें पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसने अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक घटना को अपने दोस्त राजेश पटेल, रवि बरेठ के साथ मिलकर राखड डेम के पास प्रार्थी से मारपीट कर जेब में रखे 10000/रू एक रियलमी कंपनी का मोबाईल गले में पहने चांदी के चैन को लुट करना बताया जिसके मेमोरण्डम कथन के आधार पर राजेश कश्यप, रवि बरेठ के घर दबिश देकर घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया जिसे लुट किये गये मसरूका को पृथक पृथक आरोपीयों के कब्जे से बरामद किया गया है, इसी प्रकार आरोपियों द्वारा डीजल चोरी के प्रकरण में शामिल होने पाया गया।

⏩ आरोपी 01 सुरेन्द्र पटेल उर्फ चिनु पिता बेदराम पटेल उम्र 25 वर्ष, 02 रविशंकर बरेठ पिता जय करन बरेठ उम्र 18 वर्ष, राजेश पटेल पिता राम दुलारी पटेल उम्र 21 वर्ष साकिनान औराईकला चैकी नैला द्वारा लुट प्रकरण एवं डीजल चोरी के प्रकरण में जूर्म करना स्वीकार करने एवं आरोपीयों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आज दिनांक 09.06.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय् न्यायालय पेश किया गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्र0आर0 गजाधर पाटनवार, प्र0आर0 मुकेश यादव, आर0 हेमंत साहु, श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर, रूपेश डहरिया, लखेश विश्वकर्मा, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • 8676971a-6b34-4e48-9475-b83db8a73fa4
    ट्रेलर वाहन चालक ल करिस गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस के…
  • ae123f89-b406-4a53-bf5f-d123f61a0ee9
    थाना सारागाव क्षेत्र के हाइवे रोड म रात के खड़ी…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.26.22 PM
    थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in