• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस को आरोपी को पकड़ने मिली सफलता

  • खराब मोटर सायकल ढकेल रहे फल्ली बेचने वाले को रोका, फिर मारपीट कर नगदी रकम एवं बाइक की चाबी लुट कर फरार हो गए
  • आरोपियों के कब्जे से लुट की बचत नगदी 1500/₹, बाइक की चाबी तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद

थाना मुलमुला क्षेत्र की घटना, फल्ली बेचकर लौट रहे एक व्यक्ति से मोबाइल और 8000 रुपये लूटने वाले एक ही गांव के तीन दोस्तों जिसमें दो प्रकरण में मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो बालिक एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में सफलता हासिल की है, आरोपियों के कब्जे से लूट में प्रयुक्त बाइक, पीड़ित की बाइक की चाबी और 1500 रुपये नगद बरामद कर लिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला

प्रार्थी अजय कुमार बारले निवासी बिसनपुर जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़, दिनांक 20.06.2026 को अपनी TVS XL मोटर सायकल में फल्ली बेचकर ग्राम जेवरा से बोरसी की ओर जा रहा था। रास्ते में बाइक खराब हो गई जिसे वह ढकेलकर ले जा रहा था।

शाम करीब 6 से 7 बजे नहर के एक पेड़ के पास बाइक CG 11 BQ-3519 में तीन लड़के आए। एक ने हाथ पकड़ा, दूसरे ने बाएं जेब से मोबाइल निकाला और तीसरे ने पैंट की पिछली जेब से 8000 रुपये लूट लिए। आरोपियों ने हाथ- मुक्के से मारपीट की और पीड़ित की बाइक की चाबी भी लूटकर ग्राम सेमरिया की ओर भाग गए।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना मुलमुला ने तत्काल मुखबिर तैनात किए। साइबर तकनीकी के माध्यम से लूट के दौरान आरोपियों द्वारा एक -दूसरे का नाम लेने से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

मामले के आरोपी प्राणनाथ केंवट उर्फ गुनवा एवं राजविन्द उर्फ आर्यन यादव निवासी जेवरा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से लुट की रकम को खा पीकर खर्च करना शेष 1500 रुपये नगद मिलना, घटना में प्रयुक्त बाइक और बाइक की चाबी भी जप्त की गई, पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा लुट मोबाइल को लीलागर नदी में फेकना, मौके पर पुलिस द्वारा तलाश करने पर नहीं मिला। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी

  1. प्राणनाथ केंवट उर्फ गुनवा उम्र 23 वर्ष, जेवरा –
  2. राजविन्द उर्फ आर्यन यादव उम्र 18 वर्ष 1 माह निवासी जेवरा –थाना मुलमुला

टीम का सराहनीय योगदान थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रमोद कुमार महार, प्र.आर. बलबीर सिंह, राजमणी द्विवेदी, ओम प्रकाश डहरिया, राजेश कश्यप, रामगोपाल भारती, मनभावन पटेल, देव मरकाम व साइबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in