• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

जिसमें जांजगीर/ बम्हनीडीह में आचार्य अनिरुद्धाचार्य जो के द्वारा सायबर ठगी से बचने के उपाय के बारे में बताया गया

​दिव्य ज्ञान के साथ डिजिटल सुरक्षा का संदेश: बम्हनीडीह में गूंजा आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी का ‘साइबर जागृति मंत्र’

​आध्यात्मिक कथा मंच से उठी साइबर जागृति की अलख, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संकल्प

​जांजगीर-चांपा के ग्राम बम्हनीडीह में पूज्य महाराज जी ने दी सीख— “विवेक और संयम ही साइबर ठगी से बचाव का ढाल”

​डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए अनिरुद्धाचार्य जी ने दिए जीवनपयोगी सायबर जागृति सूत्र’

​जांजगीर-चांपा / बम्हनीडीह:

​छत्तीसगढ़ में 14अगस्त से 2 अक्टूबर तक सायबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कजांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बम्हनीडीह में आयोजित विशाल धार्मिक समागम में सुप्रसिद्ध कथावाचक पूज्य आचार्य अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ श्रद्धालुओं को ‘साइबर अपराध’ से बचाव का संकल्प दिलाया।

​महाराज जी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल जितना उपयोगी है, थोड़ी सी असावधानी बरतने पर उतना ही खतरनाक साबित हो सकता है। समाज को सतर्क और सुरक्षित बनाना भी धर्म का ही अंग है।
​
​ओटीपी और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा: अपना बैंक ओटीपी (OTP), यूपीआई पिन, एटीएम कार्ड नंबर या पासवर्ड किसी भी सूरत में फोन पर अनजान व्यक्ति से साझा न करें।
​अज्ञात और लुभावने लिंक से दूरी: व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर आने वाले लॉटरी, मुफ्त उपहार, फर्जी लोन या पार्ट-टाइम जॉब के लुभावने लिंक पर कभी क्लिक न करें।

​अज्ञात वीडियो कॉल और झांसों से बचाव: अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध वीडियो कॉल से बचें और किसी भी प्रकार के भय या ब्लैकमेलिंग में आकर तुरंत पैसे न भेजें।

​फर्जी कस्टमर केयर और अधिकारी बनकर आई कॉल से सावधान: बैंक अधिकारी, बिजली विभाग या कूरियर कंपनी का कर्मचारी बताकर झांसा देने वालों की बातों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

​सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी: अपने सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप) अकाउंट्स में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2-Factor Authentication) लागू करें और अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स मजबूत रखें।

​
​साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नबंर 1930 का उपयोग: यदि गलती से भी कोई ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना संकोच तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। या नजदीकी पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करे।

​श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
​कथा पंडाल में उपस्थित बम्हनीडीह एवं आसपास के दर्जनों गांवों /जिलों से आए विशाल जनसैलाब ने महाराज जी के इस सामाजिक और जनहितकारी संदेश का करतल ध्वनि से स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने की नई सीख भी ली।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp Image 2026-08-27 at 1.58.04 PM
    "एक राखी साइबर जागृति की" अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…

Primary Sidebar

Latest News

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in