• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद मुख्य मार्ग म रात म लूट करोइया दु फरार आरोपि मन ल पकड़े म मिलीस सफलता साइबर जेल जांजगीर/थाना सारागांव पुलिस के संयुक्त कारवाही

⏺️ प्रकरण में पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

⏺️ आरोपी के कब्जे से लुट की रकम नगदी 4500/₹ को किया गया है बरामद

⏺️ आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️आरोपी का नाम

  1. कोमल कश्यप उम्र 24 साल निवासी गौद थाना जांजगीर
  2. राहुल कुमार निर्मलकर उम्र 22 साल निवासी गौद थाना जांजगीर

⏩ मामले का है कि संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव जो कोटाडबरी से दिनांक 15/12/24 को रात्रि समय करीबन 7.45 बजे मोटर सायकल से अपने घर सारागांव जा रहा था कि रास्ते में ग्राम कमरीद मेन रोड पिलारी नहर के पास
करीबन 8.30 बजे रात्रि तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसे रास्ता रोककर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर बैग में रखे नगदी 50,000/ रुपया को लूटकर भाग गए की रिपोर्ट पर थाना सारागाव में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 126 (2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम गठित किया था। गठित टीमों के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी दीपक कुमार कश्यप उर्फ पिन्टू निवासी गौद थाना जांजगीर को गिरफ्तार कर दिनांक 22.12.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

⏩ प्रकरण के आरोपी कोमल कश्यप एवं राहुल कुमार निर्मलकर दोनो निवासी गौद थाना जांजगीर जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया है, जिसके कब्जे से जुमला रकम 4500/₹ को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 25.12.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांव, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह सायबर सेल, ASI राजेश सिंह थाना सारागांव, प्रधानआर. मनोज तिग्गा, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप प्रदीप दुबे, मोहम्मद शाहबाज, अर्जुन यादव, रोहित कहरा तथा थाना सारागांव स्टाफ का सहयोग रहा।

Related Posts:

  • 035dc8dc-561c-42e7-809d-77f6061dcf3d
    थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोसमंदा कमरीद…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • f1687aab-0b1f-47cd-829d-0359de429d86
    दो अलग अलग प्रकरण म शामिल लूट करोइया आरोपि ला पकड़े…
  • WhatsApp Image 2026-06-22 at 4.19.15 PM
    फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in