• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

  • पूर्व में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है
  • दो ट्रैक्टर व ट्रॉलियां किराये पर लेकर दूसरे व्यक्ति को बेचकर की करीब ₹9 लाख की धोखाधड़ी

गिरफ्तार आरोपी— अब्दुल गफूर खान पिता शब्बीर खान 46 साल निवासी मचखंडा थाना सीपत जिला बिलासपुर

ऐसे दिया धोखाधड़ी को अंजाम

प्रार्थी विमलेश कुमार अहिर निवासी खिसोरा द्वारा थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 24.07.2026 को सन्नी लाल पाटले एवं राहुल कुमार खाण्डे उसके घर पहुंचे और स्वयं को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताते हुए दो ट्रैक्टर- ट्रॉली किराये पर लेने की बात कही। आरोपियों ने दोनों ट्रैक्टरों का किराया ₹30-30 हजार रुपये देने का झांसा देकर प्रार्थी के दो ट्रैक्टर एवं ट्रॉलियां अपने साथ ले गए।

बाद में आरोपियों ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति के पास करीब ₹2 लाख में बेच दिया तथा प्राप्त रकम में से ₹50 हजार खर्च कर दिए। इस प्रकार प्रार्थी के साथ करीब ₹9 लाख की धोखाधड़ी की गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 407/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मुखबिर सूचना पर दबोचे गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन पूर्व में आरोपी 1. सन्नी लाल पाटले निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा 2. राहुल कुमार खाण्डे निवासी खम्हरिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

मामले के आरोपी अब्दुल गफूर खान निवासी मचखंडा थाना सीपत जो फरार चल रहा था जिसकी बलौदा पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने तथा उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, प्र.आर.गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे, जयराम बिझवार, नारायण भानू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.26.22 PM
    थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़
  • WhatsApp Image 2025-05-26 at 5.21.04 PM (1)
    ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कारोइया गिरोह ल पकड़े म सायबर…
  • WhatsApp Image 2026-04-06 at 6.22.47 PM
    थाना अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in