• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

थाना चंद्रपुर पुलिस द्वारा मोटरसायकल चोरी के 02 प्रकरणों का खुलासा किया गया।

  1. अपराध क्रमांक 123/2026 धारा 303(2) BNS – प्रार्थी श्री धनी कुमार पटेल पिता स्व. प्रेम लाल पटेल उम्र 35 वर्ष साकिन अकोल जमोरा थाना डभरा। दिनांक 17.10.2026 को अपनी पत्नि के साथ मोटरसायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर CG13K2246 को चंद्रहासिनी मंदिर दर्शन करने आया था, मंदिर के सामने से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है
  2. अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 303(2) BNS – प्रार्थी श्री सुरीत लाल श्रीवास पिता अच्युत श्रीवास उम्र 58 वर्ष साकिन कांशीडीह थाना चंद्रपुर। दिनांक 18.10.2026 को सुबह 08:00 बजे अपनी सेलून दुकान बस स्टैण्ड चंद्रपुर के सामने मोटरसायकल हीरो स्प्लेंडर प्रो CG11AA0489 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है

घटना की जानकारी तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सक्ती (भा.पु.से.) श्री प्रफुल्ल ठाकुर, अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस श्री सुमित गुप्ता को अवगत कराया गया था वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा त्वरीत कार्यवाही करने का निर्देश प्राप्त हुआ

पुलिस कार्यवाही :-
विवेचना के दौरान संदेही सुरतीक सारथी पिता रंजित सारथी उम्र 22 वर्ष साकिन सारथी पारा चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला सक्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 17 व 18.10.2026 को चंद्रपुर में मोटरसायकल चोरी की नियत से घूम रहा था और दोनों मोटर सायकल चोरी कर अपने घर लाकर बाड़ी के पीछे छुपा कर रखा था।

आरोपी की निशानदेही पर दोनों चोरी की मोटर सायकल CG13K2246 व CG11AA0489 को बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी सुरतीक सारथी को दिनांक 02.11.2026 को 13:30 व 13:40 बजे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक राहुल भाजपेयी, स उप निरीक्षक राम कुमार रात्रे, प्र आर किरीत सिदार, आर महेंद्र राठौर, खिलेश्वर साहू, मुकेश सिदार, राधे श्याम बरेठ, एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-06 at 18.48.19_bb3a64c8
    मोटर सायकल चोरी कारोइया आरोपी सहित 02 विधि से…
  • हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल में 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर सायकल बरामद
    हीरो होण्डा सीडी डिलक्स मोटर सायकल में 08 लीटर कच्ची…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2025-07-27 at 22.56.45_d7afeb8c
    65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • 7e35f9a5-8b30-488b-ac6d-7655aa3fc8ee
    पैसा मांग कारोइया आरोपी महिला ल उतारिस मौत के घाट…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in