• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

 छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा की नियमित मासिक बैठक कर्मचारी भवन तिल्दा में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने निर्धारित तिथि से महंगाई राहत नहीं दिए जाने पर गहरा असंतोष जाहिर किया। इस मुद्दे को लेकर सदस्यों ने शासन के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का संकल्प लिया।

संघ के तहसील अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने कहा कि आगामी 15 नवंबर को प्रदेश के सभी पेंशनर संगठन एकजुट होकर शासन के निर्णय के विरोध में सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत निर्धारित तिथि से प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित करना उचित नहीं है।

नवंबर में जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य

संघ के महासचिव एवं प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अभिमन्यु वर्मा ने सभी पेंशनरों से अपील की कि वे नवंबर माह में अनिवार्य रूप से अपने संबंधित पेंशन भुगतान बैंक में जाकर जीवन प्रमाण पत्र जमा करें, ताकि पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

दो नए सदस्यों का किया सम्मान

बैठक के दौरान राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त रामखिलावन शर्मा और शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हरिशंकर स्वर्णकार ने संघ की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष रामावतार पाण्डेय ने दोनों नए सदस्यों का गुलाल लगाकर और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

वहीं अक्टूबर माह में जन्मदिन मनाने वाले सदस्य मालिक राम साहू और ईश्वर प्रसाद वर्मा का मुंह मीठा कराकर गुलाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही जिन सदस्यों ने वर्ष 2026 की वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा नहीं की है, उनसे शीघ्र शुल्क जमा करने का आग्रह किया गया।

दिवंगत साथियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बैठक में पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष भागीरथी पांसे, सचिव सेवादास वैष्णव, संरक्षक जवाहरलाल सिरमौर, घनश्याम प्रसाद वर्मा, दानीराम वर्मा, घनश्याम लाल वर्मा, बलीराम यादव, फेकूराम वर्मा, रघुनंदन लाल शांडिल्य, अश्विनी पटेल, टीकाराम वर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, प्रताप सिंह ध्रुव, माधव प्रसाद पाण्डेय, रामशरण वर्मा, नरेंद्र कुमार वर्मा, रूपनारायण वर्मा, गुलाब सिंह वर्मा, लेखराम ध्रुव, लेखराम कुंभकार, अनुरुद्ध वर्मा, हिंछाराम निर्मलकर, मो. सलीम खान, चिंताराम वर्मा, फत्तेलाल सिन्हा, ढीलचंद भतपहरी, मेघनाथ निर्मलकर, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, मालिकराम वर्मा, हरखराम वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अक्टूबर माह में दिवंगत हुए साथी स्वर्गीय विजय कुमार वर्मा और स्वर्गीय भागीरथी वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही बैठक का समापन किया गया।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2026-10-30-at-1.49.25-PM-860x484
    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों-पेंशनरों को दीपावली का…
  • WhatsApp Image 2024-07-30 at 5.13.52 PM
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशनप्रेस विज्ञप्ति
  • Untitled-1 copy
    शासकीयकरण के मांग ल लेके पंचायत सचिव मन के हड़ताल…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • eaf1b1cd-d3ef-44ce-8bf7-68b38375da8e
    कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in