• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित देश के पहले किसान स्कूल का लायंस स्कूल चाम्पा में अध्यनरत कक्षा 9 वीं के 74 छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने भ्रमण कराया. इस दौरान बच्चों ने वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल परिसर में छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों की इकाई का अवलोकन किया. इसके साथ घर के छत पर टेरेस गार्डनिंग, डेयरी, जैविक खाद निर्माण इकाई, गोमूत्र इकाई, गोबर गैस सयंत्र, केचुआ पालन इकाई, जैविक कीटनाशक इकाई, अंजोला इकाई, अक्षय चक्र कृषि मॉडल, मधुमक्खी पालन इकाई, धरोहर आदि का अवलोकन किया.

स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से निर्मित कपड़ा
वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव ने भ्रमण में पहुंचे लायंस क्लब चाम्पा के शिक्षकों व विद्यार्थियों को बताया कि उनकी टीम के सलाहकार सदस्य रामाधार देवांगन ने चेच भाजी और अमारी भाजी के रेशे से कपड़ा हेंडलूम से बनाया है.

पशु सखी पुष्पा यादव ने विद्यार्थियों को डेयरी प्रबंधन और डेयरी उत्पाद की जानकारी दी. किसान स्कूल बहेराडीह में पहली बार पहुंची लायंस क्लब चाम्पा की प्राचार्य अजिता व्ही के ने बताया कि किसान स्कूल में पहली बार इतना अच्छा संग्रहालय ‘धरोहर को देखा, जहां बड़े पैमाने विलुप्त चीजों को किसान स्कूल की टीम ने भारत के अलग-अलग राज्यों के लोगों के सहयोग से सहेजकर रखा है. इसके साथ ही पहली बार छत्तीसगढ़ की 36 प्रमुख भाजियों की इकाई, चेच भाजी, अमारी भाजी, अलसी, केला, भिंडी के रेशे से बनी रंग-बिरंगी आकर्षक राखियां और कपड़ा देखने को मिला. स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बताया कि गेंदा की कई उन्नत किस्में तो देखा था, लेकिन किसान स्कूल परिसर में जंगली पीला गेंदा पहली बार देखा. इसके साथ ही बच्चों ने पहली बार 12 प्रजाति की जंगली तीखी मिर्च और मधुमक्खी पालन इकाई को पहली बार देखा, फिर खूब प्रभावित हुए. भ्रमण के दौरान सभी बच्चों ने खुमरी पहनकर किसान स्कूल टीम के साथ अपनी सेल्फी, फोटो भी ली.


भ्रमण कार्यक्रम में लायंस स्कूल चाम्पा की प्राचार्य अजिता व्ही के समेत उनके सहयोगी शिक्षक शिवकुमार यादव, ओमप्रकाश पाण्डेय, नमन देवांगन, सुश्री जया अग्रवाल और स्कूल के कक्षा 9 वीं के 74 छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से शामिल रहे.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • 5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में होगा आयोजन, छात्र-छात्राओं और युवाओं में काफी उत्साह
    5 मई को कॅरियर मार्गदर्शन करेंगे पूर्व IAS ओपी…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    Kisaan School : दुर्ग जिला के पाटन क्षेत्र के सहकारी…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in