• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना बलौदा पुलिस की सक्रियता से डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़

  • मामले में पुलिस ने 3 चोर को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
  • रात के अंधेरे में खड़ी गाड़ियों को बनाते थे निशाना
  • स्कॉर्पियो समेत 13 लाख का माल जब्त, 175 लीटर डीजल बरामद_
  • आरोपियों द्वारा रॉड-पेचकस से तोड़ते थे वाहन की टंकी का ताला_

जिले के थाना बलौदा पुलिस ने खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर चोरी का डीजल, घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन, 2 जेरिकेन, लोहे की रॉड और पेचकस बरामद किए गए हैं। जब्त मशरूका की कुल कीमत 13,17,500 रुपये है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

प्रार्थी प्रकाश कुमार राठौर निवासी खिसोरा ने 31.05.2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हाइवा क्रमांक CG 02 BM 0966 नवागांव घाट से हरदीबाजार जा रहा था। रात करीब 1 बजे चालक बीकेश चौहान ने खिसोरा उमरेली तालाब भारतमाला रोड के पास हाइवा खड़ी कर दी। तभी 3 अज्ञात लोग स्कॉर्पियो क्रमांक CG 16 BN 5176 से आए और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर 5 जेरिकेन में डीजल भरने लगे। चालक के जागने और शोर मचाने पर आरोपी डीजल लेकर बलौदा की ओर भाग गए। टंकी नापने पर 175 लीटर डीजल कीमत 17,500 रुपये चोरी होना पाया गया।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

प्रार्थी प्रकाश कुमार राठौर निवासी खिसोरा ने 31.05.2026 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका हाइवा क्रमांक CG 02 BM 0966 नवागांव घाट से हरदीबाजार जा रहा था। रात करीब 1 बजे चालक बीकेश चौहान ने खिसोरा उमरेली तालाब भारतमाला रोड के पास हाइवा खड़ी कर दी। तभी 3 अज्ञात लोग स्कॉर्पियो क्रमांक CG 16 BN 5176 से आए और हाइवा की डीजल टंकी का ताला तोड़कर 5 जेरिकेन में डीजल भरने लगे। चालक के जागने और शोर मचाने पर आरोपी डीजल लेकर बलौदा की ओर भाग गए। टंकी नापने पर 175 लीटर डीजल कीमत 17,500 रुपये चोरी होना पाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और ASP श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना बलौदा की टीम ने मुखबिर की सूचना पर संदेहियों की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. तेजू पनिका, उम्र 31 वर्ष निवासी जमगहना, थाना पटना, जिला बैकुंठपुर कोरिया
  2. दिनेश कुमार केंवट, उम्र 22 वर्ष निवासी रसौटा, थाना बलौदा
  3. मनोज कुमार मिरी, उम्र 37 वर्ष निवासी कोरबी, थाना बलौदा इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर. गजाधर पाटनवार, आरक्षक रज्जू रात्रे,प्रहलाद निर्मलकर, राघवेन्द्र सिंह, रोहित साहू, बृजपाल बर्मन, टिकेश्वर राठौर, संतोष रात्रे, संदीप सोनंत एवं महिला आर. रुखमणी निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • 5554718-untitled-24-copy
    घर की छत बनी SUV की पार्किंग, स्कॉर्पियो को देख लोग हैरान

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in