• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

हैदराबाद में 13 साल की एक बच्ची ने मौत के बाद भी छह लोगों को नई जिंदगी दे दी. सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था. इसके बाद परिवार ने दुख की इस घड़ी में हिम्मत दिखाते हुए उसके अंगदान का फैसला किया. बच्ची की दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया छह जरूरतमंद मरीजों के काम आई. बच्ची की पहचान गुडा रोहिता के रूप में हुई है. वह कुकटपल्ली के एक सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. 20 अक्टूबर को वह अपने परिवार के साथ ऑटो रिक्शा से मंदिर से लौट रही थी. इसी दौरान बालानगर फ्लाईओवर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी. हादसे में रोहिता गंभीर रूप से घायल हो गई.

उसे इलाज के लिए हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई. आखिरकार 30 अक्टूबर को डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया. बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. लेकिन इस मुश्किल समय में उसके पिता नारायण राव और परिवार के दूसरे सदस्यों ने अंगदान का फैसला किया. उन्होंने जीवंदान अंगदान कार्यक्रम के तहत रोहिता के अंग दान करने की सहमति दी. इसके बाद रोहिता की दोनों किडनी, लिवर के दो हिस्से और दोनों आंखों की कॉर्निया निकाली गईं. इन अंगों से छह मरीजों को मदद मिली.

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने इस घटना पर दुख जताया और रोहिता के परिवार के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को खोने के गहरे दुख के बावजूद परिवार ने अंगदान के लिए आगे आकर बड़ा उदाहरण पेश किया है. सज्जनार ने अपने संदेश में कहा कि आखिरी सांस लेने के बाद भी छोटी रोहिता ने छह लोगों को नई जिंदगी दी. अंगदान के इस निस्वार्थ काम के जरिए उसने ऐसी विरासत छोड़ी है, जो दूसरों को प्रेरित करती रहेगी. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए बच्ची की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की.

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2023-12-09-at-19.43.14
    स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Untitled-1 copy
    पत्थर शरीर वाली बच्ची के उपचार को लेकर बाल आयोग…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in