• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस किस्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 60 हजार से अधिक किसानों के बैंक खातों में 498 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि सीधे अंतरित की गई है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नियमित आर्थिक सहयोग मिल रहा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता राशि तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और यहां के लाखों किसान परिवारों के लिए यह सहायता राशि उपयोगी साबित होगी। किसानों को समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता से बीज, खाद तथा अन्य कृषि आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिलता है।

श्री चौधरी ने कहा कि किसान कल्याण ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और राष्ट्र की समृद्धि का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लाखों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Posts:

  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2026-10-24-at-11.39.39-AM
    किसानों के लिए बड़ी खबर, 30 अक्टूबर को जारी होगी…
  • 1020ec0a-9a27-42dd-823d-8fec9e7b63b6
    एनसीआर की तर्ज पर स्टेट कैपिटल रीजन के विकास के लिए…
  • WhatsApp Image 2026-08-26 at 8.46.01 AM
    सफलता की कहानी
  • इंदिरा आवास के 79 लाख गबन का खुलासा: कियोस्क संचालक ने परिजनों के आधार से खातों में की हेराफेरी, EOW-ACB की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार
    इंदिरा आवास के 79 लाख गबन का खुलासा: कियोस्क संचालक…

Primary Sidebar

Latest News

थाना सायबर जांजगीर के 32 लाख के डिजिटल अरेस्ट के मामले में लगातार कार्यवाही जारी इंदौर से फिर हुई 2 आरोपियों किया गया गिरफ्तारी

02 चोरी की मोटर सायकल बरामद, आरोपी गिरफ्तार – थाना चंद्रपुर पुलिस की कार्यवाही

युवक पर एसिड से हमला करने वाली महिला गिरफ्तार, बिना वैध दस्तावेज एसिड बेचने वाला दुकानदार भी पकड़ाया।

सड़क हादसे ने छीन ली 13 साल की मासूम की जिंदगी, माता-पिता के फैसले ने बचाईं 6 जिंदगियां

बेलादुला के बाजार मा टमाटर 70 से 80 रूपये किलो, लगातार बारिश के असर अब बाजार मा

कटोरा लेकर भीख मांगने सड़क पर उतरे जिलेभर के सरपंच! लंबित भुगतान को लेकर गरियाबंद में अनोखा प्रदर्शन

पेंशनरों और कर्मचारियों के साथ फिर छलावा, मोदी जी की गारंटी पर उठाए सवाल; 15 नवंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24.60 लाख से अधिक किसानों को मिले 498.50 करोड़ रुपये

जियों कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर -ट्रॉली किराये पर लेने के मामले में फरार चल रहे, आरोपी को पकड़ने में बड़ी मिली सफलता

Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां,स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in