• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी कारोइया गिरोह ल पकड़े म सायबर टीम/थाना शिवरीनारायण पुलिश ल मिलिस सफलता

चोरी के प्रकरण में 1 आरोपी एवं 1 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल

⏺️आरोपियों के कब्जे से चोरी किये ट्रेक्टर ट्राली को एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पल्सर, ट्रैक्टर इंजन को किया गया बरामद

⏺️ चोरी की प्रकरण को गंभीरता से देखते हुए आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक पर

⏺️ आरोपी का दुर्गा प्रसाद लहरे निवासी चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा

⏺️ प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय पेश किया

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी लोकनाथ मानिकपुरी निवासी शारदा भाटा थाना सरसीवा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका सुल्तानिया ट्रैक्टर का शोरूम शिवरीनारायण सबरी चौक के पास है जहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ा रहता है। लाल कलर का वंदना ट्रेक्टर ट्रॉली को दिनांक 21-22.05.2025 की दरम्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है की रिपार्ट पर अपराध क्रमांक 200/2025 धारा 303 (2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩ चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्या श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल साइबर टीम जांजगीर एवं थाना शिवरीनारायण को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया जिसके पालन में साइबर टीम जांजगीर व थाना शिवरीनारायण द्वारा घटना स्थल जाकर बारीकी से निरीक्षण कर चोरी गये ट्रेक्टर ट्रॉली एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में साइबर टीम द्वारा टेक्निकल इनपुट के आधार पर संदेही आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे निवासी चंदनिया थाना बलौदा को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपने अन्य साथियों के साथ दिनाक 21-22.05.25 को अपने टैक्टर इंजन के साथ व मोटर सायलय पल्सर मोटर सायकल से शिवरीनारायण जाना और सुल्तानिया टैक्टर शोरूम जाना, रात्रि में चोरी कर ट्राली को टैक्टर में जोडकर ले जाना बताया, चोरी गये मशरूका ट्रैक्टर का ट्रॉली कीमती 1 लाख 80 हजार व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर कीमती 90 हजार ट्रैक्टर इंजन कीमती 5 लाख को बरामद किया गया एवं आरोपी से अन्य चोरी के सम्बंध में पूछताछ करने पर जांजगीर खोखसा फाटक कैंपस से एक नीले रंग के ट्रैक्टर ट्रॉली को भी चोरी करना स्वीकार किया।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी दुर्गा प्रसाद लहरे निवासी चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 26.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं प्रकरण में शामिल एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक सायबर प्रभारी, निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, साइबर टीम प्रआर. मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुब, शहबाज अहमद, अर्जुन यादव, हजारी लाल मेरसा सायबर सेल जांजगीर एवं प्रआर विजय निराला, आरक्षक प्रवीण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…

Primary Sidebar

Latest News

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in