• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर तामझाम से परे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 लोगों ने ब्लड डोनेट किया..

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर तामझाम से परे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 लोगों ने ब्लड डोनेट किया..

जिला ब्यूरो गौतम कुमार साहू

गरियाबंद ,गरियाबंद में बुधवार को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा ने गांधी मैदान स्थित मंगलभवन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 62वे जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 51 लोगों ने रक्त दान किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह हो चुका। शिविर में अभी तक 51 लोगों ने रक्तदान किया है और लगभग 25 और लोगो ने रक्त दान के लिए पंजीकरण कराया।वही रक्तदाताओं को उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है

सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन को प्रेरणादिवस के रूप में मनाया जा रहा- पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर

कार्यक्रम के आरंभ मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष आबिद ढेबर पार्षद रितिक सिन्हा समाज सेवी अफ़रोज़ मेमन, विशिष्ट अतिथि हरीश भाई ठक्कर विकास पारख सहित उपस्थित सम्मानितजनों ने रक्तदान कर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के दीर्घायु होने की कामना किया। मुख्य अतिथि आबिद ढेबर ने बताया कि सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर हमारी टीम के द्वारा रक्तदान शिविर के रूप में मनाकर जन जन तक सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यकर्ताओं के द्वारा किया जा रहा हैं। वहीं, मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि सीएम बघेल द्वारा किए गए विकास कार्यों देखकर एक सुखद अनुभव होता हैं। रक्तदान एक व्यक्ति की जान को तो बचाता ही है -साथ ही उस व्यक्ति के जीवन से जुड़े अन्य परिवारजनों की आशाओं को भी जीवित रखता है

रक्तदान करना सभी के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का अभिनन्दन किया जिन्होंने अपना रक्त लोगों के सहयोग में दान किया। उन्होंने बताया कि रक्त एक बेशकीमती संसाधन है, क्योंकि कृत्रिम तरीके से सिंथेटिक ब्लड बनाया नहीं जा सकता, इसे सिर्फ डोनेट करके ही जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सकता इसलिए ब्लड डोनेशन बेहद जरूरी है। रक्तदाताओं द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 8.11.18 PM
    मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें जीवन बचाएं…विश्व…
  • WhatsApp Image 2026-07-20 at 6.15.18 PM (1)
    शक्ति ब्लड सेंटर का शुभारंभ…
  • WhatsApp Image 2025-03-29 at 9.41.18 AM
    शिक्षक चुड़ामणि सोनवानी ल मिलिस मुख्यमंत्री गौरव…
  • WhatsApp Image 2025-06-29 at 12.24.52_0a3dcf95
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी के 50वीं जन्म…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 16.11.14_b3660206
    Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in