• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शक्ति ब्लड सेंटर का शुभारंभ…

इंसानियत की मिसाल बने शक्ति ब्लड सेंटर…

अधिवक्ता चितरंजय

नवीन जिला शक्ति में ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी जो जन उपकार विकास सेवा संस्थान, रायगढ़ के द्वारा स्थापित ब्लड सेंटर शक्ति के शुभारंभ के साथ आज पूरी हो गई, यह बात कहते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग (विधि) के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि यह संस्थान रक्तदान महादान के आगाज के साथ इंसानियत की मिसाल बने। प्रीतम ट्रैक्टर के सामने बाराद्वार रोड शक्ति में मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी पूजा अग्रवाल, डीपीएम कीर्ति बड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रीतम ट्रैक्टर, अधिवक्ता के प्रोपाइटर प्रीतम गबेल, अधिवक्ता चितरंजय पटेल आदि गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति में शक्ति ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया गया।


इन पलों में श्याम सुंदर अग्रवाल ने ब्लड बैंक शक्ति को नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग बताया तो वहीं प्रीतम गबेल ने संचालकों से सेवा भाव के साथ ब्लड सेंटर संचालन का आग्रह किया।
आज प्रथम दिवस पर मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के टीम से श्रीमती बिंदु अग्रवाल, स्पर्श हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ रूपनारायण साहू तथा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के राजकुमार उर्फ रिंकू निर्मलकर ने रक्तदान किया तो वहीं शक्ति ब्लड सेंटर के संचालक मंडल की ओर से विपिन कुमार पांडे, प्रेम साहू, प्रदीप पांडे के साथ राजीव अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इन पलों में जन प्रतिनिधियों के साथ ही मीडिया जगत के लोगों ने उम्मीद जाहिर किया कि इस ब्लड बैंक की शुरुवात के बाद अंचल के लोगों को रक्त की कमी महसूस नहीं होगी।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 16.11.14_b3660206
    Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • WhatsApp Image 2025-06-29 at 12.24.52_0a3dcf95
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी के 50वीं जन्म…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 8.11.18 PM
    मानवता की एक बूंद, रक्तदान करें जीवन बचाएं…विश्व…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित
    मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग लगातार तृतीय वर्ष…

Primary Sidebar

Latest News

गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने सक्ती पुलिस ने आयोजित की शांति समिति की बैठक

असली जैसी चमक, नकली थी खनक! 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश

मोबाईल एवं नगदी रकम चोरी करने वाला आरोपी सक्ती पुलिस के हत्थे चढ़ा

त्वरित पुलिस रेस्क्यू: गेमन पुल में महिला के बहने की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू शुरू किया।

राधाकृष्ण मंदिर, ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में गणेशोत्सव की धूम

BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतर जिला/स्थानीय नेटवर्क का पर्दाफ़ाश

मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय जी नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त से 2 फरवरी तक सायबर जागृति का अभियान चलाया जा रहा है

नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बाजार में खपाए 70 करोड़ से ज्यादा के नकली सिक्के

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in