• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी के 50वीं जन्म जयंती के अवसर म ‘रक्तदान शिविर’ के आयोजन म , सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी समेत जनप्रतिनिधि अऊ अफसर शामिल रहीन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती के अवसर पर ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया. इस दौरान अतिथि के रूप में सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक व्यास कश्यप, शेषराज हरबंश, जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी विजय पांडेय, एएसपी उमेश कश्यप, उदयन बेहार, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, भाजपा नेता इंजी रवि पांडेय, हितेश यादव, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी अमित साहू, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नरेंद्र कौशिक समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे. रक्तदान शिविर में जांजगीर-चाम्पा और सक्ती जिले के 50 डोनरों ने रक्तदान किया. इनमें 20 ऐसे डोनर रहे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया, वहीं 3 डोनर ऐसे रहे, जिन्होंने 30 से ज्यादा बार रक्तदान किया है. यह आयोजन हंसवाहिनी ब्लड सेंटर बिलासपुर के सहयोग से किया गया.
यहां सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50वीं जन्म जयंती पर रक्तदान शिविर के माध्यम से पुनीत कार्य किया गया है. उन्होंने कहा कि उनका व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता था, इसलिए आज हम सब उन्हें पुण्य स्मरण कर रहे हैं. विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, इसलिए इस आयोजन की बड़ी महत्ता है. आयोजन की महत्ता इसलिए भी बड़ी है कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में यह आयोजित हुआ है. पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू और उनके परिवार से काफी वक्त से परिचय है. छग की काशी खरौद से जांजगीर आकर पत्रकारिता के क्षेत्र में स्थापित हुए हैं. उनके छोटे भाई पत्रकार राजकुमार साहू ने मिसाल पेश की है और उनकी स्मृति में लगातार अलग-अलग आयोजन होने से वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू का व्यक्तित्व, चिरस्थायी हो गया है. जिला पंचायत की अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि रक्तदान शिविर में शामिल होकर बड़ी खुशी हुई है, क्योंकि यह प्रयास लोगों के जीवन बचाने के लिए बड़ी मददगार है. कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में यह आयोजन सराहनीय है. ऐसा प्रयास समाज को संदेश देता है और लोगों को समाजसेवा में आगे बढ़कर कार्य करने की प्रेरणा देता है. एसपी विजय पांडेय ने कहा कि आज के दौर में भाई के प्रति भाई का इतना प्रेम देखकर बहुत खुशी हुई है. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में अनेक आयोजन होता है, वहीं इस बार रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, यह हर किसी के लिए अनुकरणीय है. कार्यक्रम को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया और भाजपा नेता इंजी रवि पांडेय समेत अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया. कार्यक्र्म का संचालन चाम्पा की जया अग्रवाल और श्रीया अग्रवाल ने किया. आभार प्रदर्शन आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू ने किया.
इस मौके पर भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी, ममता राठौर, चाम्पा के सुरेश देवांगन, पत्रकार राजेश क्षत्री, प्रशांत सिंह, रोहित शुल्ला, मनोज थवाईत, मदन तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास, दुर्गेश यादव, शम्भू सिंह, हेमंत राठौर, संजय यादव, प्रकाश साहू, हिमांशु साहू, राजीव साहू, विकास साहू, लखेश्वर यादव, हर्षित तिवारी, कांग्रेस नेता नीरज खूंटे, नैला के सुशील जैन, बाराद्वार डॉ. विजय लहरे, बलौदा के हरीश साहू, सक्ती के दिनेश जायसवाल, रविकांत अहीर, आलोक हिरवरकर, सावित्री साहू, कविता साहू, उषा किरण साहू समेत बड़ी संख्या में ब्लड डोनर और अन्य लोग मौजूद थे.

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-04 at 16.11.14_b3660206
    Janjgir Blood Donate : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी…
  • 95e20350-88bf-4dfe-b7e2-7efd80b001c8
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू जी के स्मृति म…
  • भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच पर झूठा सिद्ध होने से अपराध किया गया खारिज
    भाजपा नेता अमर सुल्तानिया के विरुद्ध दर्ज अपराध जांच…
  • Untitled-1
    जिला महामंत्री के पद ले गगन जयपुरिया ला हटाये के…
  • युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा -सांसद
    युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले को…
  • 53bd1d06-4fc0-43df-90d6-fa57ebb733df
    किसान महोत्सव की तैयारियों को लेकर किसानों की हुई…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in