• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शिक्षक चुड़ामणि सोनवानी ल मिलिस मुख्यमंत्री गौरव शिक्षा अलंकरण ज्ञान दीप पुरस्कार

गरियाबंद में वन विभाग के एक्शन हाल में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के शिक्षकों को सम्मानित किया गया इसके तहत तीन श्रेणी में 28 शिक्षकों को प्रोत्साहन राशि प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।जिला स्तर पर तीन शिक्षकों को ज्ञानदीप शिक्षक अलंकरण के लिए चुना गया।श्री चूड़ामणि सोनवानी शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिकौ शाला कुर्ला पारा, श्रीमती कविता आचार्य जी शिक्षिका विकासखंड छुरा, श्री कुमार भारती पटेल विकासखंड फिंगेश्वर,को सम्मानित करते हुए सात-सात हजार रुपए की राशि , ज्ञान दीप स्मृति चिन्ह, गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र भेंट की गई। श्री चूड़ामणि सोनवानी का कोरोना काल में मुख्य रूप से मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास प्रिंट रिच वातावरण किचन गार्डन एवं शाला केविभिन्न गतिविधियोंमें विशेष भागीदारी रही। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।


विकासखंड स्तर पर हर विकासखंड से तीन-तीन शिक्षकों को शिक्षा दूत के रूप में सम्मानित किया गया इसके लिए उन्हें ₹5000 स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के 10 प्रधान पाठकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राजिम क्षेत्र की विधायक श्री रोहित साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शिक्षकों को सम्मानित किया साथ ही नगर पालिका गरियाबंद की अध्यक्ष श्री रीखीराम यादव , जिला गरियाबंद के कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षकों की उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए सम्मानित किया इस अवसर पर विधायक श्री साहू ने कहा कि शिक्षकों को गुरु का दर्जा मिला हुआ है ।शिक्षक गण राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन गौरव का विषय है। शिक्षकों को समाज में उत्कृष्ट स्थान है। बच्चों को ज्ञान की शिक्षा देने के साथ नैतिक मूल्य एवं चरित्र निर्माण में भी शिक्षक अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही श्री रोहित साहू जी ने कहा हर शिक्षक दिवस पर पंचायत स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाना चाहिए।एवं पंचायत स्तर पर काम करने वाले सभी शिक्षकों को सम्मानित किया जाए। कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जी आर मरकाम जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री आसिफ मेहमान वरिष्ठ नागरिक श्री अनिल चंद्राकर , जिला पंचायत सदस्य श्री जगबंधु नायक गरियाबंद के जिला शिक्षा अधिकारी ए. सारस्वत , डीएमसी नागेश सर, पांचो विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,श्री महेश पटेल श्री श्याम चंद्राकर विशेष लेखा अधिकारी सुमित पारख पार्षद, खेम सिंह बघेल सूरज सिंह एवं बहुत सारे आदरणीय शिक्षक गण उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in