• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के चोरी कारोइया चोर गिरोह ल पकड़े म मिलिस सफलता साइबर सेल अऊ थाना चांपा पुलिस के कारवाही

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 शामिल

⏺️आरोपियों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर करीबन 07 लाख रुपए का मोबाइल एवं अन्य सामग्री किया गया था चोरी

⏺️ चोरी के दौरान डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम की सक्रियता ने आरोपियों को पुलिस की वाहन आने की भनक लगते ही भागने पर मजबूर कर दिया जिससे आरोपियों द्वारा बड़ी चोरी को अंजाम नहीं दे पाया

⏺️ रिपोर्ट के महज 10 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

⏺️ शतप्रतिशत माल बरामद, आरोपियों के कब्जे से चोरी गए मोबाइल एवं अन्य सामग्री, घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल एक्टिवा कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को किया गया बरामद

⏺️ आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज ने आरोपियों की पहचान में महत्व पूर्ण भूमिका निभाई और उन्हें अलग अलग स्थानों से पकड़ने में मदद की

⏺️ आरोपियों का नाम

  1. मणिशंकर कश्यप उर्फ गोलू पिता रथराम कश्यप उम्र 18 साल निवासी महंत भाटापारा थाना नवागढ़
  2. हिमेश हंसराज उर्फ बखला पिता गंगाराम उम्र 19 साल निवासी कमरीद थाना सारागांव
  3. देवव्रत सिंह उर्फ बिट्टू पिता उमेश सिंह उम्र 18 साल 6 माह निवासी महंत चंडी दाई पारा थाना नवागढ़

प्रकरण में शामिल 02 विधि से संघर्षरत बालक

⏩ पुलिसअधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के गिरफ्तारी एवं सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा, श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना चाम्पा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गणेश मोबाइल दुकान चांपा में दिनांक 07.06.2025 की दरमियानी रात्रि करीबन 3:00 बजे अज्ञात आरोपियों के द्वारा मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी दौरान थाना चाम्पा से डायल 112 वहां पेट्रोलिंग करते हुए मौके पर पहुंचने से आरोपियों ने पुलिस आने की भनक लगने से दुकान से हड़बड़ी में 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामान को चोरी करके मौके से फरार हो गए थे। पुलिस घटना स्थल पहुंची तो देखी दुकान का शटर ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुकान संचालक को दी गई थी। सूचना मिलने पर दुकान संचालक ने आकर अपने मोबाइल दुकान को देखा तो इसके दुकान का शटर टूटा हुआ था एवं कांच को तोड़ कर अज्ञात चोर घुसे थे । दुकान चेक करने पर आरोपियों के द्वारा इसके दुकान से अलग -अलग कंपनी का मोबाइल जिसमें सैमसंग, आईफोन, विवो, नथिंग कम्पनी के कुल 18 नग मोबाइल एवं अन्य सामग्री जिनकी कुल कीमत करीबन 07 लाख रुपए है, जिसको चोरी कर लिया गया है कि सूचना पर थाना चांपा में तत्काल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के नेतृत्व में तत्काल साइबर टीम मौके की ओर रवाना किया गया टीम के द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया मोबाइल दुकान के संचालक द्वारा अपने दुकान में पर्याप्त संख्या में अच्छी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाया है जिसके फुटेज को चेक करने पर आरोपियों के संबंध में अहम सुराग मिला ततपश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के घटना स्थल में आने एवं भागने के संभावित 25 किलो मीटर के रास्ते में लगे cctv फुटेज को खंगालते हुए तकनीकि जानकारी के आधार पर अलग- अलग स्थानों से 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं 03 आरोपी सहित कुल 05 आरोपियों को पकड़ा पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया सभी आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 18 नग मोबाइल, ब्लूटूथ, सेल्फी स्टैंड, इयर फोन बैगरह 07 लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त हथोड़ा, पाना, मोटर साइकिल, एक्टिवा कीमती करीबन 03 लाख रुपए कुल जुमला कीमती 10 लाख रुपए को जप्त किया गया जाकर 03 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। प्रकरण में शामिल 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.39.40 PM (1)
    जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in