• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या करने वाले निर्दयी पिता आरोपी को पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

[दोपहर 3:20 बजे, 18/8/2024] +91 99269 82646: आरोपी दिशांन उर्फ सलमान पिता रोशन खान उम्र 33 वर्ष साकिन भोजपुर फाटक पास थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा

⏺️आरोपी के विरुद्ध धारा 103,115 (3) BNS के तहत त्वरित कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️ मृतिका नाबालिग बालिका उम्र 06 वर्ष निवासी भोजपुर फाटक पास चाम्पा थाना चाम्पा तथा आहत बड़ी बहन नाबालिग बच्ची 08 वर्ष

⏩ मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी सलमान खान उर्फ दिशान खान पिता रोशन खान उम्र 33 वर्ष निवासी भोजपुर फाटक के पास चाम्या थाना चांपा जिसकी दो बच्ची है एक का उम्र 08 वर्ष तथा दूसरे का उम्र 06 वर्ष की है पति पत्नी के बीच में विवाद होने के कारण पत्नी आरोपी सलमान को छोड़कर अलग रह रही है । आरोपी सलमान अपने दोनो बच्चों को लेकर घर में रह रहा था। दिनाँक 17/8/24 को दोपहर 01 बजे करीबन दोनों बच्चे खिलौना की बात को लेकर आपस में मारपीट, विवाद हो रहे थे, जिसे मना करने पर नहीं माने तो आरोपी सलमान गुस्सा में आकर अपने दोनों बच्चे को लकड़ी के बत्ता से मारपीट किया दोनो जमीन में लेट गए रात्रि 10 बजे खाना खाने के लिए जगाया तो बड़ी बच्ची कराहते हुये जगी छोटी बच्ची बातचीत नहीं कर रही थी जिसे आरोपी दोनों बच्चे को लेकर अस्पताल आ रहा था जो मोहल्ले के क्रांति देवांगन से लिफ्ट लेकर मो.सा. से BDM अस्पताल चाम्पा ले गया जहां डॉ द्वारा छोटी बच्ची को मृत्त घोषित कर दिया गया बड़ी बच्ची का ईलाज BDM अस्पताल चांपा में चल रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्र 338/24 धारा 103,115 (2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम व न्याय दल के साथ चाम्पा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका बच्ची की शव का पंचनामा कार्यावाही कर बीडीएम अस्पताल से शव का पीएम कराया गया है ।

⏩ विवेचना क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल व SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 17/8/24 को बीडीएम अस्पताल से सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर अस्पताल पहुच कर मौके पर देहाती मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही किया गया है।

⏩ विवेचना दौरान आरोपी दिशांन उर्फ सलमान खान उम्र 33 वर्ष निवासी भोजपुर चाम्पा थाना चाम्पा को हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए गए से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.08.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक डॉ नरेश पटेल ,उप निरीक्षक के डी बनर्जी सउनि दिलीप सिंह, बेलसेज्जर लकड़ा,मुकेश पांडेय,अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर ,गणेश कौशिक, श्यामा जायसवाल, आर शंकर राजपुत, माखन साहू,पदमराज सिंह, सचिन एक्का,गोपेश्वर सिंह,भूपेन्द्र गोस्वामी,प्रहलाद दिनकर,वीरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
[शाम 4:42 बजे, 18/8/2024] +91 99269 82646: ✳️प्रेस विज्ञप्ति✳️
जांजगीर-चांपा पुलिस
दिनांक 18.08.2024

⏺️ थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही

⏺️ चोरी के प्रकरण में 04 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक सामिल

⏺️ विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों के कब्जे से चोरी के दवाईयां व उपकरण जुमला कीमती 58225/- रूपये को बरामद किया गया

⏺️ विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालकों के विरूध्द धारा 331(4),305,3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थी रतन सिंह पैकरा निवासी चण्डीपारा थाना पामगढ द्वारा दिनांक 16/08/2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय ग्राम ससहा में स्कूली बच्चो के प्रशिक्षण के लिये मेडिकल सामाग्री व उपकरण शासन की मंद से खरीद कर स्कूल के हेल्थ केयर लैब कक्ष मे रखे थे जो दिनांक 15/08/2024 को स्वत्रंता दिवस मनाकर दोपहर स्कूल के सभी कक्ष मे ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 16/08/2024 को करीबन सुबह 11.00 बजे स्कूल के हेल्थ केयर लैब कक्ष को खोलने गया तो देखा कि कक्ष का दरवाजा का कुण्डी टूटा हुआ था कमरा अंदर जाकर देखा तो कमरे मे रखा विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री व उपकरण नही था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उक्त सामाग्री को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 311/24 धारा 331(4),305,3(5) BNS कायम कर विवेचना कार्यावाही में लिया गया था।

⏩ चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल गया घटना स्थल निरीक्षण किया।

⏩ प्रकरण की विवेचना दौरान पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की 04 नाबालिक बालको के द्वारा चोरी किये विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री एवं उपकरणो को बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे थे कि सूचना पर मौके पर रेड कार्यवाही किया गया। विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों से पुछताछ करने पर दिनांक 15-16.08.2024 के दरम्यिानी रात्रि में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यलाय ग्राम ससहा के हेल्थ केयर लैब से चोरी करना स्वीकार किये। जो समक्ष गवाहों के मेमोरेण्डम कथन लेकर चारो विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालको के कब्जे से चोरी किये विभिन्न प्रकार के हेल्थ केयर सामाग्री जुमला कीमती करीबन 58,225/-रूपये को बरामद किया गया है।

⏺️ प्रकरण की विवेचना दौरान विधि के विरुद्ध संघर्षरत बालको का उक्त कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सबुत पाये जाने से विधिवत कार्यवाही कर दिनांक 17.08.2024 को किशोर न्यायालय पेश उपरांत बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

⏩उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, आर.भुनेश्वर साहू, सूरज पाटले, दीपक कश्यप, रोहित साहू, श्याम ओग्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल  साकिन  जाजंग थाना सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०)
    आरोपी रेशम लाल सिदार पिता धनेश्वर सिदार उमर 26 साल…
  • a376d23d-e138-433e-82b9-0936c7b11b23
    थाना अकलतरा क्षेत्र म हुए महिला की हत्या के मामले म…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…
  • Untitled-1 copy
    पत्थर शरीर वाली बच्ची के उपचार को लेकर बाल आयोग…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

’ थाना बलौदा क्षेत्रातंर्गत बुडगहन जंगल मे जुआ खेलते 03 जुआडिया गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in