• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • आरोपियों के कब्जे से लाखो का सामान बरामद —

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 3 हजार 200 रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया है।

विवरण पहला मामला भोजपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सामने आया, जहां अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और कंप्यूटर प्रोजेक्टर, दो सिलिंग फैन एवं बीएसएनएल वाई-फाई राउटर सहित लगभग 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया।

दूसरी घटना बेलदारपारा चांपा में हुई, जहां एक सूने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, पीतल-कांसे के बर्तन, साड़ी, घड़ी, आयरन और नगदी रकम चोरी कर ली गई। इसी तरह एक अन्य मामले में भोजपुर स्थित स्कूल परिसर के संकुल केंद्र से एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कूलर मोटर एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी।

विवेचना दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के सामान को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर यश मिरी, अभिषेक मिरी, नितेश कुर्रे और आशीष धीवर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के पास से 2 एलईडी टीवी, कांसा बर्तन, वाई-फाई राउटर, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप सहित कुल ₹1,03,200 का सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. यश मिरी पिता मुकेश मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चांपा
  2. अभिषेक मिरी पिता अनिल मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा,
  3. आशीष धीवर पिता मनीराम धीवर उम्र 20 वर्ष सा0 भोजपुर चाम्पा
  4. नितेश कुर्रे पिता गणेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा थाना चांपा जिला जांजगीर -चांपा के इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित चांपा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
    [रात 8:08 बजे, 6/5/2026] +91 99269 82646: प्रेस नोट जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 06.05.26
  • बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही
  • आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

बलौदा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो- वीडियो पोस्ट करने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 79 BNS एवं आईटी एक्ट 66(C) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विवरण आरोपी विद्यासागर जोशी (21 वर्ष) निवासी चिल्फी जिला मुंगेली, पीड़िता का परिचित था। दोनों के बीच पहले से जान -पहचान और मित्रता थी। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता की जानकारी के बिना उसके फोटो अपने मोबाइल में लिए थे। बाद में पीड़िता को आरोपी ने उसे बदनाम करने की नीयत से इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो-वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी और आपत्तिजनक संदेश भेजकर अपमानित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलौदा पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, प्र.आर.गजाधर पाटनवार , महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को एवं आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
[रात 8:23 बजे, 6/5/2026] +91 70003 55524: प्रेस विज्ञप्ति

🔹 *श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,
🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

दिनांक 05.05.2026 को ’श्री राम गोपाल गर्ग’ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा जिले के वरि. पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई। समीक्षा मीटिंग का आयोजन रेंज स्तरीय पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में किया गया। समीक्षा मीटिंग में  श्री रजनेश सिंह उमनि. एवं वरि. पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर, श्री भोजराम पटेल, वरि. पुलिस अधीक्षक मुंगेली,श्री मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, श्री प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती, श्री आंजनेय वार्ष्णेय, पुलिस अधीक्षक, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, सुश्री निवेदिता पॉल, पुलिस अधी…

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-05-28 at 3.24.47 PM
    स्कूल से चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी को…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 1.40.56 PM (1)
    थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.09.55 PM
    दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल, मुलमुला पुलिस…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in