• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

  • सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों को मिली सुरक्षित यातायात एवं अपराधों से बचाव की सीख

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे के नेतृत्व में चांपा पुलिस द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, चांपा में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों, बालक-बालिकाओं से संबंधित अपराधों तथा नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने की समझाइश दी गई।

पुलिस द्वारा बताया गया कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी न बैठें तथा मोटरसाइकिल चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। साथ ही साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी एवं निजी जानकारी किसी से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

इसके अतिरिक्त बच्चों को बालक- बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहने, किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी अभिभावकों एवं पुलिस को देने तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
चांपा पुलिस का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित कर सुरक्षित समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है

Related Posts:

  • साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक
    साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया…
  • WhatsApp Image 2026-09-29 at 8.00.41 PM
    साइबर जागृति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सक्ती ने…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • ea6a18e2-606d-4d60-8f30-50fb40a9f404
    हेलमेट जागरूकता मोटरसाइकल रैली के संग 36 वा…
  • WhatsApp Image 2026-09-17 at 4.29.16 PM
    Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की…
  • WhatsApp Image 2026-10-05 at 7.45.21 PM
    राज्य स्तरीय साइबर जागृति अभियान में जिला सक्ती ने…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in