• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

  • बलौदा पुलिस की सक्रियता से 3 आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी अमृत पटेल जो थाना शक्ति का निगरानी बदमाश है जिसके विरुद्ध थाना नगरदा में चोरी का मामला दर्ज है, मामले फरार चल रहा है।
  • आरोपियों के कब्जे से लाखों का सामान बरामद जिसमें चांदी के पायल, सिक्के, बिछिया, सोने के लॉकेट, मंगलसूत्र, पीतल -कांस के बर्तन, एलईडी टीवी, मोबाइल, नगदी रकम शामिल
  • घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकल एवं एक चाकू भी किया गया है बरामद

जांजगीर-चांपा पुलिस ने थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में हुई सिलसिलेवार चोरी की चार घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना -चांदी के आभूषण, नगदी, बर्तन, टीवी, मोबाइल सहित बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

विवरण 02 से 03 मई 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने थाना बलौदा क्षेत्र के मधईपुर गांव के चार अलग-अलग घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों में घुसकर अलमारी और पेटियों में रखे कीमती जेवर, नगदी व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

पहली घटना में संतराम रात्रे के घर से चांदी का पायल व सोने का लॉकेट चोरी हुआ। दूसरी घटना में रवि शंकर रात्रे के घर से चांदी का पायल, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट व नगदी पार कर दी गई। तीसरी घटना में रेशम लाल रात्रे के सूने मकान का ताला तोड़कर बिछिया, सोने के आभूषण, कांस -पीतल के बर्तन व नगदी चोरी की गई। वहीं चौथी घटना में विजय कुमार के घर से एलईडी टीवी, मोबाइल, चांदी के सिक्के, पायल, सोने के जेवर व नगदी चोरी हुई।

बलौदा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर चोरी की प्रकरण की विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना एवं सायबर तकनीकी के आधार पर पुलिस ने संदेहियों की पहचान करते हुए आरोपी अमृत पटेल, उत्तम पठारे एवं तुलसी पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने पल्सर मोटरसाइकिल से गांव पहुंचकर चारों घरों में चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4), 305(a), 112(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अमृत पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी सरवानी थाना सक्ती जिला सक्ती
  2. उत्तम पठारे पिता अमरनाथ पठारे उम्र 26 वर्ष निवासी बाकीमोगरा थाना बाकीमोंगरा
  3. तुलसी पटेल पिता एकादशी पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड 01 पानी फिल्टर रोड चांपा उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि कौशल सिदार, रामदुलार साहू , सुनिल टैगोर प्र.आर. गजाधर पाटनवार, नवीन सिह, सहेत्तर पाटले, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, टिकेश्वर राठौर, अनुज खरे, सुमित श्रीवास, रोहित साहू, अनिल कुर्रे रज्जू टण्डन का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 7.02.56 PM
    थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला…
  • थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे के अंदर पर्दाफाश
    थाना जांजगीर के अंतर्गत युवती की हत्या का 24 घण्टे…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in