• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

  • चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपीगण छ.ग. के नांदघाट तथा M.P. के बालाघाट तरफ छुपे हुए थे।
  • आरोपियों द्वारा चोरी के पहले करते थे, आस -पास की रेकी, बाद देते थे चोरी की घटना को अंजाम
  • सीसीटीव्ही फुटेज के आधार से घटना स्थल से एक कार देखा गया जिसके माध्यम से आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता।
  • आरोपियों द्वारा नैला क्षेत्र के अलावा जिला मुंगेली के लोरमी क्षेत्र में भी सुने मकान के चोरी की वारदात को अंजाम दिया था
  • आरोपियों के कब्जे से एक कार पुरानी -200000₹, तीन नग मोबाइल -21000₹, नगदी… 5000₹ सोने की छोटी बाली व चांदी का बच्चों का चूड़ी -4000 ₹ कुल जुमला कीमती 230000₹ बरामद गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
  1. प्रकाश जावरे पिता राजू जावरे उम्र 24 साल निवासी ग्राम उकवा चौकी उकवा थाना रूपझर जिला बालाघार म.प्र.
  2. पप्पू पटेल पिता रामफल पटेल उम्र 22 साल निवासी बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर छ0ग0
  3. राजेश पटेल पिता रामफल पटेल उम्र 19 साल निवासी बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर छ0ग0 विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक घटना 10.04.2026 की रात्रि में अनन्त बिहार नहरिया बाबा रोड नैला में घर में घुसकर प्रार्थी सैयद अली के घर से सोने, चांदी के जेवर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर चौकी नैला में अज्ञात आरोपी के विरूद्व अपराध क्रमांक 269/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनस का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

रात्रि में सुने मकान में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में टीम द्वारा घटना स्थल के पास से एक संदिग्ध सफेद रंग की कार वर्ना जिसका नंबर सीजी-04- एच.के.- 6504 को गुजरते हुए सीसीटीब्ही में देखा गया जिस वाहन के संबंध में सायबर तकनीकी से पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन MP के बालाघाट आटोमोबाईल दुकान से एग्रीमेंट कर (आरोपी) प्रकाष जावरे नामक व्यक्ति द्वारा क्रय किया गया है। उक्त आरोपी का पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि बिलासपुर कोनी निवासी राजेश पटेल इसका मित्र है जो नांदघाट तरफ परिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ है जिसको सायबर टीम द्वारा नांदघाट जाकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी भाई पप्पू पटेल एवं प्रकाश जावरे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना जुर्म स्वीकार किया।

सायबर टीम द्वारा प्रकरण में सामिल अन्य 02 आरोपियों की पतासाजी करते हुए टीम द्वारा जिला बालाघाट ग्राम उकवा में आरोपी के निवास स्थान से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर पप्पु पटेल एवं प्रकाश जावरे को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार कर प्रार्थी के घर का दिनांक घटना के शाम को रेकी कर रात्रि में चोरी करना बताया आरोपी पप्पु पटेल कार में बैठा था तथा आरोपी प्रकाश जावरे एवं राजेश पटेल प्रार्थी के घर के पास नवनिर्मित मकान से एक बल्ली तथा सेटरिंग बांधने वाले राड, छड़ को साथ लेकर आयें तथा प्रकाश जावरे बल्ली की मदद से खिड़की के ग्रिल को अटास कर तोड़े जिसके बाद आरोपी प्रकाश जावरे घर अंदर प्रवेश किया, राजेश पटेल घर के बाहर बैठकर निगरानी कर रहा था। आरोपी प्रकाश जावरे द्वारा घर के अंदर जाकर रूम के दरवाजा को तोड़ा एवं लकड़ी के अलमारी को तोड़कर सोने एवं चांदी के आभुषणों को चोरी कर घर से निकलकर राजेष पटेल के साथ गाड़ी में बैंठकर फरार हो गयें। आरोपी राजेश पटेल को बिलासपुर में छोड़कर प्रकाश एवं पप्पु जिला बालाघाट ग्राम उकवा चले गयें जहां चोरी कियें गयें सोने चांदी के गहनों को उकवा के एक सोनार के दुकान में बेचना बतायें, चोरी के गहने खरिदी करने वाले सोनार फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

आरोपियों द्वारा दिनांक 02.01.2026 की रात्रि में चौकी नैला क्षेत्र के विष्णु बिहार कालोनी जांजगीर के सुने मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवर कीमती 80000/₹ को भी चोरी करना जुर्म स्वीकार किया है, जिसके संबंध में चौकी नैला में पूर्व में अपराध क्रमांक 14/2026 दर्ज है।

इसी प्रकार आरोपियों द्वारा जिला मुंगेली के लोरमी क्षेत्र के कुदरापारा में दिनांक 18.03.26 को रात्रि में सुने मकान का ताला तोड़कर नगदी 25000/₹ एवं सोने चांदी का गहने जुमला कुल 80 हजार को चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 115/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

गिरफतार आरोपियों के कब्जे से एक कार पुरानी – 200000₹, तीन नग मोबाइल -21000₹
नगदी… 5000₹
सोने की छोटी बाली व चांदी का बच्चों का चूड़ी -4000 ₹ कुल जुमला कीमती 230000₹ जप्त कर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा रहा है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र पतासाजी कर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी भवानी सिंह चौहान चौकी प्रभारी एवं चौकी नैला स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 2.06.16 PM
    थाना साइबर पुलिस की सक्रियता: 48 घंटे में झपटमारी…
  • be015479-eb9f-4507-a128-986971477ba0
    थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in