• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

अंतिम संस्कार पश्चात मुक्तिधाम में आयोजित शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि..

सक्ति। ग्राम जर्वे के
पूर्व सरपंच स्वर्गीय लाल बहादुर पटेल का अंतिम संस्कार आज गृह ग्राम जर्वे के मुक्तिधाम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सक्ति, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
अंतिम संस्कार के पश्चात मुक्तिधाम में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अघरिया समाज सक्ति क्षेत्र के केंद्रीय प्रतिनिधि एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि स्वर्गीय लाल बहादुर पटेल एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। ग्राम जर्वे के सरपंच के रूप में उन्होंने क्षेत्र की सेवा की। अपने मिलनसार स्वभाव और सहज व्यवहार के कारण वह विशेषकर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनका चले जाना समाज और क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
शोकसभा के समापन पर ग्राम पुरोहित द्वारा राम नाम जप के साथ मृतात्मा की शांति एवं सद्गति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया गया। वहां उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में, शोक संतप्त पटेल परिवार की ओर से अंतिम यात्रा और शोकसभा में शामिल होकर ढांढस बंधाने वाले सभी स्नेहीजनों, ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों के प्रति साधुवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-07-17 at 9.04.37 AM
    अघरिया समाज के रथयात्रा में उमड़ा जन सैलाब…
  • WhatsApp Image 2026-05-04 at 1.38.08 PM
    जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित
  • WhatsApp Image 2026-05-27 at 7.39.39 PM
    अघरिया सामुदायिक भवन कापन का २८ मई को लोकार्पण…
  • WhatsApp Image 2026-04-13 at 9.24.24 AM
    अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक कापन में आयोजित …
  • WhatsApp Image 2026-05-29 at 1.27.25 PM (1)
    अघरिया समाज के बल सभा में सामुदायिक भवन का लोकार्पण…

Primary Sidebar

Latest News

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में पंडित तपेश शर्मा हुए शामिल*

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

बेलादुला के 90 वर्षीय छोटू लाल देवांगन का निधन

संस्कृत के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि सामाजिक समरसता व समानता के प्रतीक:

आम लोगों के प्रयासों को जानने और उनके योगदान को नमन करने की तीर्थयात्रा है मन की बात… प्रधानमंत्री

रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा

बावन परी का दाव लगाते 03 जुआडी चढे मुलमुला पुलिस के हत्थे

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in