• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

स्कूल से चोरी करने वाले गिरोह का फरार आरोपी को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • आरोपी के कब्जे से 1 लाख से ज्यादा का सामान बरामद
  • तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके, चौथा भी चढ़ा पुलिस के हत्थे_ – जिले के थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा के संकुल केंद्र से चोरी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये से अधिक का चोरी का सामान बरामद किया है। विवरण प्रार्थी नवनीत पटेल निवासी बेलदार पारा चांपा, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चांपा में प्राचार्य हैं, जिसने 8 अक्टूबर 2025 को थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दशहरा अवकाश के दौरान 26 सितंबर 2025 को स्कूल बंद कर स्टाफ घर चला गया था। 8 अक्टूबर को स्कूल खुलने पर देखा गया कि संकुल केंद्र के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर एलजी स्मार्ट एलईडी टीवी, क्लेम्प मीटर, डिजिटल मल्टीमीटर, प्लायर, 5 सेट एलईडी लाइट, 2 कूलर मोटर, हैमर, आयरन, पेंट, स्क्रू ड्राइवर, सर्किट बोर्ड गायब मिले। अज्ञात चोरों ने खिड़की का रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश कर सामान चोरी कर लिया था। मामले में थाना चांपा में अपराध क्रमांक 460/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। गिरोह का पर्दाफाश, मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी यश मिरी, अभिषेक मिरी और नितेश कुर्रे निवासी बैगीन बंधान चांपा को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ पर तीनों ने मिलकर चोरी करना स्वीकार किए जाने से उनके कब्जे से 2 एलईडी टीवी, कांसा के बर्तन, वाई-फाई, प्रोजेक्टर, बैटरी, टुल्लू पंप समेत कुल 1,03,200 रुपये का सामान बरामद किया गया था जिसको तीनों को 5 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है।

फरार चल रहे आरोपी कुनाल मिरी पिता बुधेश्वर मिरी उम्र 21 वर्ष निवासी भोजपुर बैगिन तालाब चांपा की तलाश जारी थी। जिसको मुखबिर की सूचना पर उसे उसके घर से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। उसके कब्जे से छिपाकर रखा गया सीपीयू, की-बोर्ड और कांसा के बर्तन बरामद किया जाकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि बाबुलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी और थाना चांपा स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…
  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…

Primary Sidebar

Latest News

किसान के घर से चुराई खाद की बोरी, गांव वालों ने चोरों को दी अनोखी सजा, कंधे पर बोरी लादकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया

गणेश उत्सव के मद्देनजर थाना बाराद्वार में शांति समिति की बैठक आयोजित

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in