• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

  • पामगढ़ पुलिस की सक्रियता से 24 घंटे के भीतर 8 शातिर चोर गिरफ्तार

जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 65 कट्टी धान, एक पिकअप वाहन, स्कूटी, मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये नकद बरामद कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवरण 14 जून की रात लगभग 9 बजे सिद्धि विनायक राइस मिल, चंडीपारा का चौकीदार भोजन करने मुख्य गेट की ओर गया था। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे की फेंसिंग काटकर मिल परिसर में प्रवेश किया और धान की बोरियां पार कर दीं। कुछ देर बाद चेकिंग के दौरान चौकीदार ने फेंसिंग के बाहर खेत में धान की बोरियां और बिखरा हुआ धान देखा, जिसके बाद तत्काल मिल मालिक को सूचना दी गई। अगले दिन जांच में 50 कट्टी धान गायब पाया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये।

प्रार्थी ऋषि सिंह की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत मामला दर्ज कर थाना पामगढ़ प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मुखबिरों की मदद से पुलिस ने अकलतरा और चंडीपारा में दबिश देकर महज 24 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को पकड़ा जिसको कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर अकलतरा स्थित एक राइस मिल से 65 कट्टी धान बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राजा लहरे (26 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़
  2. रामकुमार भार्गव (28 वर्ष), अकलतरा
  3. कन्हैया सिन्हा उर्फ लाला (26 वर्ष), अकलतरा
  4. बीर सिंह बंजारे (24 वर्ष), अकलतरा
  5. अजय पाटले (24 वर्ष), अकलतरा
  6. लक्ष्मी कुमार सिन्हा (24 वर्ष), अकलतरा
  7. शैलेष राय (26 वर्ष), अकलतरा
  8. राकेश कुमार साहू (36 वर्ष), चंडीपारा, पामगढ़

सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे प्रआर राजेश कोसले मप्रआर मंजू सिंह आरक्षक श्याम ओग्रे, चंद्रशेखर कैवर्त्य, विनोद मनहर, लव मांझी सैनिक चंद्रशेखर प्रधान थाना पामगढ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • sariya
    अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • WhatsApp Image 2026-05-06 at 7.56.41 PM
    * स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को…

Primary Sidebar

Latest News

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर नेसार्वजनिक स्थान में पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तब्य से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित

30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से लैस होगी जांजगीर -चांपा पुलिस, विशेषज्ञों ने दिया फिंगर प्रिंट का विशेष प्रशिक्षण

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले

मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १६१वीं महाआरती में सुश्री प्रशंसा शुक्ला हुई शामिल

पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

सरकारी स्कूलों की समितियों से नेताओं की छुट्टी..

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in