• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अंतरजिला छड़ (सरिया) चोर गिरोह मन के पर्दाफाश थाना चांपा/ जांजगीर कोतवाली ,सायबर टीम पुलिस पुलिस के ताबड़तोड़ कार्रवाई, लाखों के माल बरामद

चोर गिरोह में थाना जांजगीर एवं चांपा के प्रकरण में आरक्षक सहित 04 आरोपी एवं 04 नाबालिक शामिल

⏺️ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरिया छड़, ग्रेनाइट पत्थर और पत्थर की चौखट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह में शामिल एक आरक्षक, जो वर्तमान में जांजगीर -चांपा रक्षित केंद्र में पदस्थ है, जिसके अलावा पिकअप वाहन मालिक/चालक सहित अन्य आरोपियों को चोरी के माल समेत गिरफ्तार किया गया है।

⏺️ आरोपियों के कब्जे भवन निर्माण सामग्री छड़, ग्रेनाइट पत्थर सहित अन्य सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं पिकअप वाहन कुल कीमती 10 लाख रुपये जप्त किया गया

⏺️ पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा चोरी में संलिप्त आरक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे भी आरोपी बनाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने वाले या किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी/कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

⏺️ थाना जांजगीर कोतवाली क्षेत्र में हुए सरिया चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार एवं माल बरामद

⏺️ नाम आरोपीगण

01- शशिकांत कश्यप पिता खेत राम कश्यप उम्र 32 वर्ष निवासी सेमरिया थाना बिर्रा हाल पता- भाटापारा जांजगीर वार्ड नंबर 25 (आरक्षक)

02- उदय कुमार यादव पिता दिलीप कुमार यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बक्सरा बलौदा पन्तोरा हाल मुकाम कोथारी जिला कोरबा

03- राजू देवांगन पिता छत लाल देवांगन उम्र 46 वर्ष निवासी अमोदा नवागढ़

04 मनीष मिश्रा पिता निलेश मिश्रा 19 वर्ष निवासी भैंस मुड़ा थाना उरगा जिला कोरबा

नाबालिग़ (विधि से संघर्षरत बालक ) – 04

⏩ चोरी के अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करवाई करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना चांपा तथा साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर सभी आरोपियों को पकड़ा गया ।

⏺️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी हनी अग्रवाल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इसका घटोली चौक के पास चांपा मे दुकान है जिसमें भवन निर्माण सामग्री की बिक्री करता है। घटना दिनांक 18-19.05.2025 के दरम्यानि रात इसके दुकान के सामने रखें 3.5 टन राड (सरिया) को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इसी तरह पास के एक अन्य दुकान संचालक तनिष्का टाइल्स बिरमा राम गुरज़र ने बताया कि इसका मार्बल टाइल्स का शोरूम है जहां से इसी घटना दिनांक को अज्ञात आरोपियों द्वारा ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य सामग्री चोरी कर लिया गया है उक्त घटना के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना चांपा में तत्काल पृथक पृथक अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक पुलिस टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य संकलन की गई ,जांच के दौरान पुलिस टीम ने सूचना तंत्र ,तकनीकी निगरानी और सक्रियता से अन्वेषण के दौरान पता चला कि पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ आरक्षक शशिकांत कश्यप भी चोरी की घटना में संलिप्तता होने के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को बताया गया जिस पर प्रकरण में विस्तृत जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त होने पर थाना चांपा ,जांजगीर कोतवाली एवं साइबर सेल से एक संयुक्त टीम आरोपियों की पता तलाश हेतु रवाना किया गया जो पुलिस टीम के द्वारा आरक्षक शशिकांत कश्यप को उसके निवास भाटापारा वार्ड क्रमांक 25 जांजगीर से पकड़ा गया और आरक्षक से पूछताछ करने पर आरक्षक प्रारंभिक तौर पर पुलिस टीम को गुमराह करता रहने परंतु बारीकी से तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरक्षक ने अपने अन्य साथियों के साथ अलग-अलग स्थान पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया तथा पूछताछ पर बताया ,सभी मिलकर चोरी करना स्वीकार किए घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे उक्त आरक्षक के निशानदेही पर अलग-अलग स्थान से 04 नाबालिक एवं 04 आरोपी सहित कुल 08 को पकड़ा गया जिनके कब्जे से चोरी के छड़ (सरिया), ग्रेनाइट पत्थर तथा अन्य निर्माण सम्बन्धी सामग्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल पल्सर क्रमांक CG11AZ7026 एवं पिकअप वाहन क्रमांक CG11AF5288 कुल कीमती 10 लाख रुपए…

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…

Primary Sidebar

Latest News

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

बिर्रा क्षेत्र में जिओ नेटवर्क की समस्या से मोबाइल उपभोक्ता खासे परेशान

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in