• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

बाबा धाम की विकास में श्रद्धालू अपना योगदान सुनिश्चित करें…

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

बाबा धाम की विकास में श्रद्धालू अपना योगदान सुनिश्चित करें, यह बात हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बाबा धर्मराज की तपस्थली पड़रिया धाम भूलभुलैया जंगल में आयोजित त्रिदिवसीय यज्ञ अनुष्ठान के समापन अवसर पर कहते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यज्ञहवनआहुति के त्रिदिवसीय आयोजन से बाबा धाम उर्जान्वित हुआ है जिसका लाभ श्रद्धालुओं को भी मिलेगा। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि धाम के विकास में आप सब तनमन धन से अपनी भूमिका अदा करें।


आज वन आच्छादित ग्राम छीता पड़रिया कानन में अखंड रामायण पाठ,गीत_ संगीत व भजन के साथ हवन यज्ञ आहुति तथा अग्नि तपस्या के बीच साधु_संत और श्रद्धालुओं का अद्भुत समागम का समापन हो गया जहां बाबा धर्मराज ने लोक कल्याणार्थ तपस्या में लीन रहकर यज्ञ में आहुतियों के साथ लोक कल्याण कामना किया।
इस संबंध में ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल के संचालक एवं समाज सेवी दुलीचंद साहू ने बताया कि इस त्रिदिवसीय आध्यात्मिक आयोजन के समापन पर अघोर पंथ बोइरडीह पीठाधीश्वर बाबा पुनीत शाही ने उपस्थित लोगों से कहा कि धाम के विकास में युवाओं की सहभागिता जरूरी है तो वहीं नागा संप्रदाय के पीथमपुर थानापति का आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।


इस आयोजन को सफल बनाने ग्राम सरपंच संतोष सिदार, कमलेश चौहान, मनोज यादव, धनसिंह कुर्रे, सुरेश साहू, राजेश साहू, रोहित साहू, रामेश्वर धीवर, आदित्य चौहान,पिंकू साहू,श्याम दास वैष्णव, बाजीराव, चूड़ामणि, पचू सिदार, सोनू चौहान आदि कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धालु आयोजन में सक्रिय रहे।


विदित हो कि गत करीब दो वर्ष से बाबा धर्मराज छीता पंडरिया जंगल बैगिन बैगा चौरा के निकट हनुमान लला की अनवरत साधना में लगे हुए हैं तथा हर मंगलवार और शनिवार को लोगों की समस्याओं का अपने तई निवारण करते हैं जिससे पंडरिया धाम प्रसिद्ध होकर लोगों के आस्था केंद्र बना हुआ है जिसके बारे में लोग अपने अपने तरह से बात रखते हैं पर अब तक बाबा धर्मराज के विशिष्ट साधना और सिद्धि को लेकर लोगों की जिज्ञासा बनी हुई है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 2.00.21 PM (1)
    पड़रिया धाम में यज्ञ हवन आहुति के साथ अखंड रामायण का…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp Image 2025-03-30 at 3.48.16 PM
    पंडरिया धाम म नवरात्रि अखंड ज्योति कलश प्रज्ज्वलित…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.28.53 PM
    बाबा धाम पंडरिया में होगा त्रिदिवसीय धार्मिक आयोजन..
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.38.30 PM
    पंडरिया धाम में हवन यज्ञ_ तप साधना और साधुओं का होगा…
  • WhatsApp Image 2025-05-17 at 8.28.30 PM
    पंडरिया धाम के संध्या आरती में शामिल हुए अधिवक्ता चितरंजय…

Primary Sidebar

Latest News

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर नेसार्वजनिक स्थान में पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तब्य से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित

30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से लैस होगी जांजगीर -चांपा पुलिस, विशेषज्ञों ने दिया फिंगर प्रिंट का विशेष प्रशिक्षण

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले

मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १६१वीं महाआरती में सुश्री प्रशंसा शुक्ला हुई शामिल

पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

सरकारी स्कूलों की समितियों से नेताओं की छुट्टी..

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in