• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले

  • CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे पहुंचीं, फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल
  • प्रारंभिक जांच पर कीटनाशक जहर सेवन कर की गई आत्म हत्या, घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है

दिनांक 17.06.26 को चौकी नैला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में एक व्यक्ति एवं उसके दो बच्चों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ है कि मृतक रमेश कुमार पटेल का लगभग एक सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। बताया गया है कि दिनांक 16.06.2026 को रमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी को वापस लाने उसके मायके गया था, किंतु पत्नी द्वारा वापस आने से इंकार करने पर वह अकेला घर लौट आया था।


आज प्रातः लगभग 08:00 बजे मृतक का पिता परदेसी राम पटेल धान कुटवाने ग्राम कटनाई गया हुआ था। लगभग 11:30 बजे उसे सूचना मिली कि उसका पुत्र एवं दोनों नाती घर में मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। सूचना पर घर पहुंचकर देखने पर रमेश कुमार पटेल तथा उसके दोनों बच्चे मृत पाए गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने संभाला मोर्चा, फॉरेंसिक टीम जुटी
घटना की सूचना पर चौकी नैला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल को सील कर मर्ग कायम किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए CSP जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे स्वयं घटनास्थल पहुंचीं।

CSP खापर्डे ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों को हर पहलू पर जांच के निर्देश दिए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • WhatsApp Image 2026-04-28 at 6.26.29 PM
    पुलिस कार्यालय में जहर सेवन करने के मामले में…
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • WhatsApp Image 2026-06-13 at 6.16.11 PM
    नव विवाहिता को दहेज के नाम पर प्रताड़ित कर मारपीट…

Primary Sidebar

Latest News

पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर नेसार्वजनिक स्थान में पुलिस की छवि धूमिल करने एवं कर्तब्य से अनुपस्थित रहने वाले आरक्षक को किया निलंबित

30 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों से लैस होगी जांजगीर -चांपा पुलिस, विशेषज्ञों ने दिया फिंगर प्रिंट का विशेष प्रशिक्षण

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया

जिले के चौकी नैला क्षेत्र में पिता समेत 2 मासूम बच्चों के शव घर में मिले

मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल बाजार से मोटरसाइकिल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा

रात के अंधेरे में राइस मिल से 50 कट्टी धान पार

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १६१वीं महाआरती में सुश्री प्रशंसा शुक्ला हुई शामिल

पड़रिया धाम में त्रिदिवसीय यज्ञ_अनुष्ठान का भंडारा के साथ हुआ समापन …

सरकारी स्कूलों की समितियों से नेताओं की छुट्टी..

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in