• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जिले के डायल-112 के कर्मचारियों का विशेष बैठक लिया गया

  • रिस्पांस टाइम पर काम करने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप का मास्टर प्लान
  • “तेज रिस्पांस ही डायल-112 की असली पहचान, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”
  • इवेंट निपटाकर तुरंत फिक्स प्वाइंट पर लौटेंगी ERV, हाईवे पेट्रोलिंग को मिले सख्त निर्देश
  • आपातकालीन सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही और दक्षता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है
  • चोरी, एक्सीडेंट, मारपीट या किसी भी इमरजेंसी में डायल-112 की टीम पहले से ज्यादा तेजी से पहुंचेगी। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जिले के डायल-112 के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप ने आज दिनांक 17.06.2026 को पुलिस कार्यालय जांजगीर के सभा कक्ष में डायल 112 में ड्यूटीरत कर्मचारियों का विशेष बैठक लेकर “रिस्पांस टाइम” पर काम करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश।

ERV को मिला नया रूल – “इवेंट खत्म, तुरंत प्वाइंट पर हाजिर”

कार्यशाला में सभी ERV स्टाफ, जीवीके ड्राइवर, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, DCC प्रभारी और जीवीके मैनेजर मौजूद रहे। ASP कश्यप ने साफ कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने, कार्रवाई करने और ASR भरने के बाद ERV को फौरन अपने फिक्स प्वाइंट पर लौटना होगा। ताकि अगला इमरजेंसी कॉल आते ही गाड़ी रवाना हो सके।

ASP की सख्त टिप: “अनावश्यक समय बर्बाद नहीं, हर मिनट का हिसाब होगा”

ASP उमेश कुमार कश्यप ने दो टूक कहा, डायल-112 की सफलता का आधार त्वरित प्रतिक्रिया और जनता को समय पर सहायता उपलब्ध कराना है। किसी भी इवेंट में अनावश्यक समय व्यतीत न करें। देरी हुई तो कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना होगा। ERV स्टाफ बिना अनुमति खुद से इवेंट तैयार न करें। रिस्पांस टाइम में सुधार लाएं और घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

वीकली रिपोर्ट नहीं दी तो होगी कार्रवाई, अच्छा काम किया तो मिलेगा इनाम

हर कर्मचारी को वीकली वर्क रिपोर्ट DCC डायल-112 के जरिए समय पर देनी होगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले ERV स्टाफ को पुरस्कार और प्रशंसा पत्र के लिए अनुशंसा भेजी जाएगी। रिपोर्ट न देने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई।

– ERV को ‘थाने की गाड़ी’ न बनाएं

बैठक में ASP नोडल अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए गए कि बिना इवेंट या वैध कारण के डायल-112 की ERV को थानों में खड़ा न रखें। डायल-112 पूर्णतः आपातकालीन सेवा है। तीनों शिफ्ट में पर्याप्त पुलिस बल ERV में तैनात रखें।

हाईवे पेट्रोलिंग को स्पेशल ट्रेनिंग – MDT, डेस्क कैमरा चलाना सिखाया

हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ को MDT, डेस्क कैमरा और मोबाइल डिवाइस के सही इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी गई। निर्देश मिला कि हाईवे को अवरोधमुक्त रखें, गलत तरीके से खड़े वाहनों को तुरंत हटवाएं और हर इवेंट का तय रिस्पांस टाइम में निपटारा करें।

उपकरण टूटे तो जिम्मेदार होगा ERV स्टाफ

डायल-112 वाहनों में लगे सभी उपकरणों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी ERV में तैनात स्टाफ की होगी। अव्यवस्था या नुकसान हुआ तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • e46f5785-2b15-4134-8128-9b0e37cf9086
    कलेक्टर लीन हे साप्ताहिक समय सीमा के बईठक ,…
  • WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.43.24 PM (1)
    जांजगीर-चांपा पुलिस को मिले 10 नए डायल 112 एवं हाईवे…
  • 8a76a906-a7c1-4eff-85d9-6f95771d3656
    कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
  • Untitled-1 copy
    सड़क दुर्घटना म घायल मन के मदद करे के अब मिलही 25…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in