• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सफलता की कहानी

राखी पर्व से पूर्व 31वीं किस्त देकर विष्णु भैया ने बढ़ाया हम बहनों का मान – श्रीमती गीता देवी कुर्रे

राखी से पहले मिला सम्मान और स्नेह का उपहार, महतारी वंदन से गीता देवी का परिवार हुआ सशक्त

संवाददाता डॉ राम कुमार मनहर


सक्ती, 25 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, सम्मान और आत्मविश्वास का आधार बन रही है। विकासखंड सक्ती अंतर्गत ग्राम लवसरा की श्रीमती गीता देवी कुर्रे भी ऐसी ही महिला हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं और स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है।


श्रीमती गीता देवी कुर्रे बताती हैं कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। स्व-सहायता समूह से होने वाली आय और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।


श्रीमती गीता देवी कुर्रे ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त प्राप्त होने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। समय से पहले राशि मिलने से रक्षाबंधन की खुशियां और भी बढ़ गई हैं। श्रीमती गीता देवी कुर्रे कहती हैं कि यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भाई की ओर से बहनों के लिए सम्मान और स्नेह का उपहार है। उन्होंने कहा कि “इस रक्षाबंधन पर हमारे विष्णु भैया ने हम सभी बहनों को बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है। रक्षाबंधन से पहले 31वीं किस्त मिलने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इसके लिए मैं हमारे विष्णु भैया को दिल से धन्यवाद देती हूं।” गृहणी के रूप में जीवन यापन करने वाली श्रीमती गीता देवी कुर्रे जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह के माध्यम से वे फिनाइल सहित विभिन्न घरेलू उपयोगी उत्पादों का निर्माण करती हैं।

इन उत्पादों की बिक्री से उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों में सहयोग कर पा रही हैं। श्रीमती गीता देवी कुर्रे का कहना है कि स्व-सहायता समूह और महतारी वंदन योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं दिया, बल्कि आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर भी दिया है। आज वे स्वयं आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि रक्षाबंधन से पहले बहनों की खुशियों का ध्यान रखते हुए 31वीं किस्त प्रदान करना उनके लिए यादगार उपहार है।

Related Posts:

  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 23 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की  4-4 लाख रुपए की सहायता राशि
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने प्राकृतिक आपदा…
  • Untitled-1
    तकनीक के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ड्रोन दीदी…
  • WhatsApp Image 2025-08-08 at 11.26.44_51cdf189
    Kisaan School : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में…
  • WhatsApp Image 2026-04-08 at 12.10.26 PM
    सफलता की कहानी
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in