• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शासकीयकरण के मांग ल लेके पंचायत सचिव मन के हड़ताल जारी, पंचायत म कामकाज ठप्प, नवा सरपंच मन उदास

जेठा-सक्ती, मालखरौदा, डभरा तथा जैजैपुर जनपद पंचायत के‌ सामने पंडाल लगाकर धरने पर बैठे

सक्ती / इन दिनों पंचायत सचिव अपने पद को शासकीयकरण किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते पंचायतों में कामकाज पूरी तरह से ठप्प हो गया है। जिले के चारों ब्लाक सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर तथा डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों के सचिव प्रदेश पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर अपनी एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण किए जाने को लेकर काम बंद कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। जेठा कलेक्ट्रेट के सामने हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव के समय‌ भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण किए जाने संबंधी अपनी वादे किया गया था जिसे मोदी की गारंटी भी बताया गया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सरकार बनने के बाद से विष्णु देव साय की राज्य सरकार अपने वायदों को मोदी की गारंटी बताते हुए उसे पूरा कर दिखाने की बात कहते हुए अपनी पीठ थपथपाने से नहीं चूक रही है वहीं पंचायत सचिवों को शासकीयकरण किए जाने संबंधी अपनी वायदों के मामले में मोदी की यह गारंटी पूरा होते देर नहीं आ रही है। इससे जिले में पंचायत सचिव ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जेठा में कलेक्ट्रेट के सामने काम बंद कलम बंद हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों ने बताया कि हमारी एक-सूत्रीय मांग है कि पंचायत सचिव के रूप में उनके पद को शासकीय करण किया जाय। इस मांग को लेकर‌ वे विगत 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं जिससे पंचायतों में तालाबंदी की स्थिति है जिससे पंचायतों कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पंचायत सचिवों ने बताया कि उनके द्वारा पंचायतों के माध्यम से गांव-गांव में अंतिम छोर के व्यक्ति तक शासन -प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया जाता है।‌ हम सब बहुत लंबे समय से इस पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मोदी की गारंटी से हमें बड़ी उम्मीदें हैं कि राज्य सरकार जिस तरह से अपनी बाकी वायदों को मोदी की गारंटी बताकर उसे पूरा कर रही है। हम पंचायत सचिवों को शासकीयकरण किए जाने संबंधी वायदों को भी पूरा करे । पंचायत सचिवों ने बताया कि हमारी मांगे पूरी होने तक हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। विदित हो कि 1995 से कार्यरत पंचायत सचिवों को शासकीय करण किए जाने का वायदा भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था जिसे मोदी की गारंटी भी कहा गया था। राज्य सरकार अपने सभी चुनावी वायदों को मोदी की गारंटी बताकर उसे पूरा करने का दंभ भर रही है पर पंचायत सचिवों के शासकीयकरण संबंधी वायदे पर ऐसा होता नहीं दिख रहा है। इस लिए पंचायत सचिव काम बंद कलम बंद नारे के साथ अब हड़ताल की राह पर हैं ऐसे में देखना होगा कि राज्य सरकार इस मामले में क्या निर्णय लेती है?
इसी प्रकार की हड़ताल डभरा, मालखरौदा तथा जैजैपुर जनपद के सामने भी पंचायत सचिव संघ के द्वारा पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सभी की एक-सूत्रीय मांग कि उन्हें शासकीयकरण किया जाए।

Related Posts:

  • dbed655d-9d9c-4a55-928e-6e2e8cb79a25
    बसंतपुर बैराज प्रभावित किसानों को 13 साल बाद भी…
  • काम बंद, कलम बंद, ग्राम पंचायत सचिव के हड़ताल जारी, कार्य प्रभावित
    काम बंद, कलम बंद, ग्राम पंचायत सचिव के हड़ताल जारी,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Untitled-21
    सतनामी समाज युवक-युवती बिहाव परिचय सम्मेलन आज सक्ती म….
  • WhatsApp-Image-2023-10-21-at-06.37.46
    स्कुल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ शिक्षा विभाग हड़ताल…

Primary Sidebar

Latest News

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in