• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

कांग्रेस के भ्रम म न आएं, कभु खतम नई होए संविधान अऊ आरक्षण-पुन्नूलाल मोहले

लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर कांग्रेस मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार करने में जुटी है–भाजपा

कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का भय दिखाकर समाज को बांटने लगी है–भाजपा
कांग्रेस तो खुद आरक्षण की विरोध करने वाली पार्टी रही है, इसने मंडल कमीशन का भी किया विरोध–भाजपा

रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहले ने जांजगीर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस लोकसभा चुनाव में अपना सूपड़ा साफ होते देख घबराई हुई है। इसलिए कांग्रेस लोगों में संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर दिखाकार भ्रम फैला रही है। जबकि मोदी की गारंटी यानी भाजपा के संकल्प पत्र में कहीं भी संविधान बदलने और आरक्षण खत्म हाेने की बात नहीं लिखी है। मंच से खुद पीएम मोदी बार-बार कह रहे हैं कि संविधान और आरक्षण कभी खत्म नहीं होगा। इसके बावजूद कांग्रेस फर्जी विडियो एडिट के जरिए सोशल मीडिया पर आरक्षण और खत्म करने की अफवाह फैला रही है। अभी हाल में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के विडियो को एडिट कर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दुष्प्रचार कर डाला कि आरक्षण और संविधान खत्म हो जाएगा। इसकी शिकायत के बाद आरोपी पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस अब गिरी हुई राजनीति पर उतर आई है, उसका मकसद है कि किसी भी तरह से केंद्र की सत्ता पर काबिज होना। अब कांग्रेस बुरी तरह हताश है क्योंकि उसके झूठे न्याय पत्र को जनता नाकार चुकी है। इस कारण कांग्रेस तमाम तरह के प्रोपोगंडा रच रही है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने हर भाषण में अपील कर रहे है कि कांग्रेस संविधान और आरक्षण खत्म होने का डर लोगों को दिखाकर वोट पाना चाहती है। मोदी जी का नारा है कि सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास। इसी मूल मंत्र पर चलकर छत्तीसगढ़ की जनता मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए यहां की 11 की 11 लोकसभा सीटें जीता कर उनकी झोली में डालेगी।

पुन्नूलाल मोहले ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और गारंटी की छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में प्रचंड लहर चल रही है। इससे कांग्रेस को घबराहट है कि अगर पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए तो कांग्रेस और इंठी गठबंधन दलों के भ्रष्ट नेताओं को जेल जाना होगा। क्योंकि इन लोगों ने देश को अपनी परिवारवाद की नींव पर खड़ी पार्टी के जरिए 60 सालों तक सिर्फ लूटने का काम किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के चलते कांग्रेस और इसके इंडी गठबंधन दलों के भ्रष्टाचार पर लगाम लग गई है। इनकी काली कमाई के सभी रास्ते मोदी ने जी बंद कर दिए हैं। इस वजह से मुद्दाविहिन हो चुकी कांग्रेस और इसके नेता जनता में भ्रम और मोदी जी के बारे में दुष्प्रचार में लगे हैं। ताकि जनता के वोट लेकर फिर से केंद्र में पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की तरह भ्रष्टचार कर सकें।

पुन्नूलाल मोहले ने कहा-मोदी जी की 400 पार सीटों के साथ केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। इससे कांग्रेसी नेता अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। प्रधानमंत्री को गाली देने और उनके बारे में दुष्प्रचार करने का असर जब देश की जनता पर नहीं पड़ा तो कांग्रेस के नेता और राहुल लोगों को संविधान और आरक्षण खत्म होने का भय दिखा रहे हैं, जो कांग्रेस के तुष्टीकरण राजनीति का परिचायक है। कांग्रेस तो खुद आरक्षण की विरोध करने वाली पार्टी रही है, कांग्रेस ने मंडल कमीशन का भी विरोध किया था। लोकतंत्र के लिए अब कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी खतरा बन गई है और समाज को बांटने और लड़वाने के लिए जुट गई है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-27 at 16.18.10_17d060d4
    अखिल भारतीय प्रतिनिधि संगठन को लेकर उड़ीसा और…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2023-11-02-at-20.53.02
    अनुसूचित जाति मोर्चा के भाजपा के जिलाध्यक्ष छोटेलाल…
  • WhatsApp Image 2025-07-15 at 09.58.25_bbb4e64c
    इतना बड़ा शराब घोटाला, परदे के पीछे बड़े नामों का…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in