• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

थाना चांपा पुलिस की तत्परता एवं सजगता से भारी मात्रा में आरोपियों के कब्जे से नशीली दवा बरामद करने में मिली सफलता

⏺ आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद कुल कीमती 4,08,362/रू

⏺ आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) 22,29 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺ नाम आरोपी

  1. अविनाश कुमार यादव उम्र 32 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर
  2. दुर्गेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी न्यू चंदनियापारा जांजगीर जिला जांजगीर चांपा

⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से अवैध नशीली दवाओ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार दिये गये थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में चांपा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया।

⏩ थाना प्रभारी चांपा जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को दिनांक 08.05.25 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति रेल्वे ब्रिज के नीचे बेलदारपारा चांपा में अवैध रूप से नशीली दवा बेच रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराते हुये, टीम के साथ मौके पर पहुचे जो एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अविनाश यादव निवासी तलवापारा जांजगीर बताया जिसके पास मिले थैला को तलाशी करने पर उसके पास से अवैध नशीली कफ सिंरफ PRIKOF -T, 120 नग तथा नशीली टेबलेट pyeevon Spas plus कुल 4,328 नग मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा नशीली पदार्थो के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि जांजगीर के दुर्गेश यादव निवासी न्यू चंदनियापारा जांजगीर के साथ मिलकर नशीली दवाओ को रखना और बेचना बताने पर तत्काल पुलिस टीम के द्वारा दुर्गेश यादव के मकान पर रेड कार्यवाही किया गया जो दुर्गेश यादव के कब्जे से नशीला कफ सिंरफ PRIKOF -T, 240 नग तथा नशीला टेबलेट Pyeevon Spas plus कुल 28,560 नग टेबलेट तथा नशीली टेबलेट Spasmo- proxyvin plus कुल 2,592 नग बरामद हुआ, इस तरह पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपियो के कब्जे से अवैध नशीली सिरफ कुल 360 नग तथा अवैध नशीली टेबलेट कुल 35,480 नग कुल कीमती 4,08,362/ रू को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को धारा 21(सी) 22,29 NDPS ACT के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

⏩ प्रकरण में end to end विवेचना के तहत संलिप्त अन्य आरोपियो के गिरोह तथा अवैध नशीली पदार्थो के सप्लायर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर प्रभावी तथा कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि भवानी सिंह, सउनि अरूण सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अजय कृष्ण चतुर्वेदी, वीरेंद्र टंडन, अमृत सूर्या, आर. शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, डिकेश्वर साहू, मआर शकुंतला नेताम का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • 43cd6f9c-c2c1-4209-ad3d-6328d3e611ee (1)
    ⏺ नशीली दवा खपाने वाला गिरोह के भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार।
  • da62569e-d1b0-432b-92ed-46ce500fa351
    अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/शिरफ के साथ 07…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • अवैध नशीली सिरफ बेचोईया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के कारवाही
    अवैध नशीली सिरफ बेचोईया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के कारवाही
  • WhatsApp Image 2025-05-02 at 7.58.28 PM
    अवैध मादक गांजा के संग परिवहन कारोइया आरोपी ल पकड़े…
  • WhatsApp Image 2025-03-24 at 6.53.54 PM
    थाना चांपा क्षेत्र म अवैध नशीली गोली बिक्री कारोइया…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in