• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध नशीली सिरफ बेचोईया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस के कारवाही

आरोपी के कब्जे से 130 नग नशीली कफ सिरफ ONEREX एवं 01 नग मोबाईल कुल कीमती 41000 रुपए किया गया जप्त

⏺ आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺ नाम आरोपी शहबाज अली कुरैशी उम्र 32 साल निवासी वार्ड क्रमांक 18 भोजपुर चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा

⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली सिरफ व जुआ-सट्टा पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध करने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा द्वारा पुलिस टीम के साथ रेड कार्यवाही किया गया।

⏩ थाना प्रभारी चांपा जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना चांपा क्षेत्रांतर्गत वार्ड 18 भोजपुर चांपा में शहबाज नामक लड़का अपने मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली सिरफ बिक्री हेतु रखा है कि सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर तत्काल मुताबिक निर्देश पुलिस टीम द्वारा मौके की ओर रवाना हुआ। जहां एक लड़का पुलिस टीम को देखकर भागने के फिराक में था, जिसे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शहबाज अली कुरैशी बताया। बाद आरोपी शहबाज अली कुरैशी के मकान अंदर की तलाशी ली गई जिसके कब्जे से एक हरे रंग की सफारी कंपनी का कपडा का ट्राली बैंग में जिसके अंदर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में खाखी रंग का सेलोटैप चिपका लगा हुआ के अंदर कुल 130 नग 100 ML की शीशी वाली नशीली कफ सिरफ ONEREX एवं एक नग एन्ड्रायड मोबाईल को जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना चांपा पुलिस टीम के द्वारा अवैध कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

⏺ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि बी. एस. लकडा, प्रधान आरक्षक अजय कृष्ण चतुर्वेदी, प्रआर.वीरेंद्र टंडन, मप्रआर पुष्पलता साहू, आर. शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, भूपेंद्र गोस्वामी, आदित्य प्रताप सिंह,सचिन एक्का एवं थाना चांपा स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-05-09 at 3.20.48 PM
    नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ 02 आरोपियों…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-03-24 at 6.53.54 PM
    थाना चांपा क्षेत्र म अवैध नशीली गोली बिक्री कारोइया…
  • 43cd6f9c-c2c1-4209-ad3d-6328d3e611ee (1)
    ⏺ नशीली दवा खपाने वाला गिरोह के भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार।
  • da62569e-d1b0-432b-92ed-46ce500fa351
    अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/शिरफ के साथ 07…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in