• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट/शिरफ के साथ 07 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता थाना बलौदा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

⏺️आरोपियों के कब्जे से कुल 215 नग नशीली शिरफ, 480 नग नशीली टेबलेट एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल, 07 नग मोबाइल एवं नगदी रकम 168500/₹ कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रुपया को किया बरामद

⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17-11-2024 को थाना बलौदा पुलिस / सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर से सूचना मिला कि मोटर सायकल में सवार व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से नशीली टेबलेट/शिरफ़ रखा है जो लोग थाना बलौदा क्षेत्र के रसौटा मोड पूल के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे है कि सूचना पर श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना बलौदा / सायबर टीम द्वारा घटना स्थल पहुंच कर घेराबंदी किया जाकर अति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मौके पर 07 आरोपियों को पकड़ा।

आरोपी का नाम

  1. मिलेस सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष निवासी तलवापारा जांजगीर
  2. अल्ताफ अली उम्र 20 वर्ष निवासी मोदी चौक चांपा थाना चांपा
  3. संदीप देवांगन उम्र 20 वर्ष निवासी संजय नगर चांपा थाना चांपा
  4. कृष्णा साहू उम्र 24 वर्ष निवासी पहरिया
  5. करण कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी बगीचा पारा नैला चौकी नैला
  6. राजू कहरा कहरा उम्र 32 वर्ष निवासी मंदिर के पीछे जांजगीर
  7. हरीश पटेल उम्र 31 वर्ष सालिया पर जावली थाना बाकी मोगरा जिला कोरबा
    जिसके कब्जे से गवाहो के समक्ष 215 नग नशीली सीरप कीमती 38700/रू, 480 नग नशीली टेबलेट कीमती 4752/ रू एवं परिवहन में प्रयुक्त 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,35,000/ रू, 07 नग मोबाइल कीमती 52,000/ रू एवं नगदी रकम 1,68,500/ रू कुल जुमला कीमती 3,98,952/ रू बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 409/2024 धारा 21 (ख), 22 NDPS ACT के तहत कार्यवाही किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, उनि पारस पटेल प्रभारी साइबर सेल, उनि भवानी सिंह चौकी प्रभारी पंतोरा, उनि राजेश कुमार शाह थाना बलौदा साइबर सेल जांजगीर से सउनि विवेक कुमार सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव, शहबाज अहमद एवं थाना बलौदा से प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवर की मुख्य भूमिका रही

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-05-09 at 3.20.48 PM
    नशीली दवा खपाने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ 02 आरोपियों…
  • 43cd6f9c-c2c1-4209-ad3d-6328d3e611ee (1)
    ⏺ नशीली दवा खपाने वाला गिरोह के भण्डाफोड़, आरोपी गिरफ्तार।
  • WhatsApp Image 2026-04-18 at 6.12.13 PM
    थाना सायबर जांजगीर की सक्रियता के अंतरराज्यीय चोर…
  • 3d3b530f-3beb-4368-9a41-4f9240affeea
    थाना चांपा क्षेत्र के गणेश मोबाइल शॉप म रात्रि के…
  • WhatsApp Image 2025-04-02 at 4.37.51 PM
    प्रतिबंधित नशा के सिरप के साथ बिक्री कारोइया 02…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in