• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मुख्य न्यायधीश रमेश सिंहा पहुंचे अधिवक्ता संघ शक्ति…सिविल जिला की मांग पर कहा तथास्तु…

मुक्तिधाम के संरक्षण हेतु न्यायिक पहल के लिए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार ने मुख्य न्यायाधिपति का किया सम्मान…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा आज आकस्मिक एवं अल्प प्रवास पर अधिवक्ता संघ सक्ती पहुंचे। इन पलों में उच्च न्यायालय के रजिस्टार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, शक्ति जिले कलेक्टर अमृत विकास टोपनो तथा एस डी एम अरुण सोम के साथ जिला अधिवक्ता संघ शक्ति के अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।
अधिवक्ता संघ, शक्ति ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने स्वागत उद्बोधन करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ आपको अपने बीच पाकर गौरवान्वित है तथा आशा है शीघ्र ही शक्ति सिविल जिला घोषित होगा। आज अधिवक्ता संघ की ओर से अधिवक्ता शकील मोहम्मद, संदीप बनाफर, लीलाधर चंद्रा, दिगम्बर चौबे ने भी संबोधित करते हुए सिविल जिला और स्थायी परिवार न्यायालय के लिए अनुरोध किया तो वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उन्हें अनुरोध पत्र दिया तथा सचिव सुरीत चंद्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिंहा ने अधिवक्ताओं के सिविल जिला एवं परिवार न्यायालय के स्थायी कोर्ट के आग्रह को सहजता के साथ स्वीकार करते हुए कहा, तथास्तु! तब संपूर्ण सभागार में उपस्थित अधिवक्ता बंधुओं ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्य न्यायाधिपति का इस्तकबाल किया। आज मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिंहा के सहजता और सरलता ने अधिवक्ताओं का दिल जीत लिया और उनका आकस्मिक और अल्प प्रवास शक्ति न्याय जगत के लिए मिसाल साबित हुआ जब मुख्य न्यायाधिपति ने अंचल के बहुप्रतीक्षित मांग को स्वीकार कर कहा_ तथास्तु… इस शब्द ने पल भर में इन अवसर को खुशी और यादगार पल में बदल दिया तथा चंद पलों की सूचना पर सर्वाधिक संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने बार बार स्टैंडअप ओवेशन के साथ करतल ध्वनि से मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिंहा का अभिनंदन किया।
आज मुख्य न्यायाधिपति के नगर आगमन की सूचना पर स्थानीय मुक्ति धाम के संचालक संरक्षक श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल के अगुवाई में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, नारायण मौर्य, अमित तंबोली ने मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिंहा का श्रीफल वस्त्र भेंट कर अभिनंदन करते हुए उनके मुक्तिधाम के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु न्यायिक निर्देश एवं सामाजिक सहृदयता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया तथा अपने सौंदर्य और बेहतर रखरखाव के लिए प्रसिद्ध सक्ती मुक्तिधाम की सुंदर तस्वीर भेंट की जिस पर मुख्य न्यायाधीश ने बेहतर प्रयास बताते हुए मंदिर परिवार का हौसला अफजाई किया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-20 at 18.18.04_8ec1e942
    एक दिया पितरों के नाम के आगाज के साथ दीप प्रज्वलन कर…
  • WhatsApp Image 2025-10-15 at 08.22.49_b5968218
    गुरु खुशवंत साहेब ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में…
  • WhatsApp-Image-2023-11-08-at-20.57.05
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती…
  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in