• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एक दिया पितरों के नाम के आगाज के साथ दीप प्रज्वलन कर दी श्रद्धांजलि…

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार सनातन संस्कृति का संवाहक… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

भारतीय संस्कृति एवम् परंपरा आज भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ है जहां व्यक्ति के साथ जीवजंतु पशुपक्षी, पेड़पौधे, नभजलथल आदि के सम्मान व पूजन की परंपरा है चाहे जीवित अथवा मृत ही क्यों न हो? इन्हीं परंपराओं में से एक रिवाज मृत स्वजनों अर्थात पितरों का पूजन भारतीय संस्कृति व परंपरा का अभिन्न व अनवरत हिस्सा रहा है और इस परंपरा को आत्मसात करते हुए सक्ती मुक्तिधाम को दिन प्रतिदिन संवारने में लगा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती ने आज मुक्तिधाम में एक दिया पितरों के नाम के आगाज के साथ स्वर्गवासी स्मृतिशेष स्वजनों की याद में सामूहिक दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या के दिन हमारे स्वर्गवासी स्वजन पितृ पक्ष के दरमियान भूलोक में अपने स्वजनों से तर्पणपूजन स्वीकार करने के बाद पुनः बैकुंठवास के लिए स्वर्ग द्वार पर पहुंचते हैं जहां एक पल पलट कर अपने परिजनों पर एक नजर डालते हैं तथा अपने परिजनों को एक साथ खड़े होकर दिए की रोशनी में अभिवादन करते देख कर उन्हें अपार तृप्ति व शांति होती है। इसी संस्कृति व परंपरा तथा मान्यता के निर्वहन में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार – सक्ती के द्वारा मुक्तिधाम संरक्षण के साथ प्रतिवर्ष कार्तिक अमावस्या याने दीपावली के पावन अवसर पर ” एक दिया पितरों के नाम ” के आगाज के साथ दीप प्रज्ज्वलन के साथ श्रेष्ठ भारतीय संस्कृति व परंपराओं का अनुसरण करते हुए सनातन हिन्दू धर्म के संवाहक की भूमिका निभाते आ रहे हैं । उक्त जानकारी देते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार,शक्ति अंचल में धार्मिकआध्यात्मिकसामाजिक परंपराओं में सक्रिय सहभागिता के साथ मुक्तिधाम संरक्षणसंवर्धन के कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है और आज इस परंपरा के निर्वाह में एक दिया पितरों के नाम; कार्यक्रम में नारायण मौर्य कोंडके, सोनू देवांगन, राकेश टंडन, हुतासन देवांगन, ठाकुर मयंक सिंह,पप्पू खर्रा, अमित तंबोली, विकास तंबोली, सुरेश देवांगन, रिंकू निर्मलकर, मोनू साहू,प्रकाश जायसवाल, दीपेश जायसवाल,विशाल, श्रीमती संतोष देवांगन, श्रीमती पुष्पा लीलाधर यादव आदि हनुमान परिवार सदस्यों के साथ नगरवासियों ने एक दिया जलाकर अपने पितरों का पूजन किया जिनके दिए संस्कार व आशीर्वाद से समाज में हम सब एक पहिचान के साथ खड़ा होने के काबिल हुए हैं।
विदित हो कि विगत वर्षों में एक दिया पितरों के नाम में ब्रह्माकुमारिज बहनों के साथ दीप प्रज्जवलित कर पितृ पूजन किया गया था। आज श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने परिवार के बच्चों के साथ मिलकर मुक्तिधाम परिसर को दीपमालाओं से सजाया।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-12 at 7.18.24 AM
    RSS का शताब्दी काल…अधिवक्ता परिषद भारतीय स्वाभिमान…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 6546a3db-8357-47c7-8a9d-603b6dd85e69
    राष्ट्रीय मानवाधिकार अऊ सामाजिक न्याय आयोग अऊ कलिंगा…
  • Untitled-1
    जीवित बुजुर्ग दंपति ला मृत बतोईया पंचायत सचिव, सरपंच…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in