• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

अधिवक्ता चितरंजय पटेल सक्ती।

नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश में प्रदर्शित ट्रेन वाली कहानी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस प्रसंग का उल्लेख लेखक राम दास ने अपनी पुस्तक Miracle of Love में भी किया है। फिल्म देखने के बाद हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि यह प्रसंग बाबा नीम करौली के चमत्कारिक जीवन और उनकी आध्यात्मिक शक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में से एक है।बताया जाता है कि एक दिन बाबा लक्ष्मण नारायण शर्मा बिना टिकट ट्रेन में सवार हो गए थे। अंग्रेज अधिकारी के दबाव में टीटी ने ट्रेन को बीच रास्ते में रुकवाकर उन्हें उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के नीम करौली गांव में उतार दिया। बाबा के उतरने के बाद ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। काफी प्रयासों के बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो रेल अधिकारियों ने टीटी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।इसके बाद अधिकारियों ने बाबा को खोजकर उनसे पुनः ट्रेन में बैठने का आग्रह किया। बाबा के आशीर्वाद के बाद ट्रेन के चल पड़ने की बात इस प्रसंग में कही गई है। इसी घटना के बाद बाबा की शर्त पर नीम करौली गांव में रेलवे स्टेशन बनाए जाने का उल्लेख मिलता है। कुछ समय तक बाबा इसी क्षेत्र में रहे और आगे चलकर वे ‘नीम करौली बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध हुए।अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि फिल्म हनुमान अंश में बाबा नीम करौली का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या का संबंध सरस्वती शिशु मंदिर परिवार से होना विशेष गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि शोभिनव सत्या सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, खैराबाद, सीतापुर (उत्तर प्रदेश) के विद्यार्थी रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्याभारती परिवार के विद्यार्थी द्वारा बाबा नीम करौली जैसे आध्यात्मिक व्यक्तित्व की भूमिका निभाना निश्चित रूप से पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने वाली भारतीय शिक्षा पद्धति की विशेषता को भी रेखांकित करती है।

Related Posts:

  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार फिल्म स्टार प्रमोटर लक्की राजपूत को जानिए..
    संगीत के क्षेत्र में सफलता कैसे मिला सिंगर गीतकार…
  • WhatsApp Image 2025-10-22 at 09.15.20_461c783b
    दिव्य दरबार, पेंड्रवां धाम पहुंचे उच्च न्यायालय…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in