• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती में पंडित अरुण पांडे के साथ देवी वैष्णव, नंदकिशोर तंबोली, गिरधारी गुप्ता, यज्ञ चरण कसेर, श्याम सुंदर अग्रवाल आदि वरिष्ठजन सपत्नीक हुए शामिल।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती में वरिष्ठजनों सपत्नीक शामिल होना और उनका सबका सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त करना सबके लिए स्मरणीय पल… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

महाआरती के साथ महावीर आराधना एक विशिष्ट अनुभूति…पंडित अरुण पांडे (बेरीवाली मंदिर)

सक्ती, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २५वें मंगलवार पर महाआरती में पंडित अरुण पांडे के साथ देवी वैष्णव, नंदकिशोर तंबोली, गिरधारी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, यज्ञ चरण कसेर, श्याम सुंदर अग्रवाल, कन्हैया जिंदल आदि वरिष्ठजन सपत्नीक शामिल होकर इक्यावन दीपों की भव्य महाआरती हनुमान लला को समर्पित की।


महाआरती के इन क्षणों में पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, तेजराम सेन योग प्रशिक्षक, नरेंद्र मित्तल रिटायर्ड बैंक प्रबंधक एवम श्रद्धालुजनों ने समवेत स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया।


महाआरती के पश्चात श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की तारीफ करते हुए पंडित अरुण पांडे ने कहा कि आज महाआरती के साथ महावीर आराधना की विशिष्ट अनुभूति से अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं तथा कामना है कि प्रभु कृपा सब पर बनी रहे।


उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती के अवसर पर वरिष्ठजनों का महाआरती में शामिल होना व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की ओर से सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना सबके लिए स्मरणीय पल होने के साथ ही सनातन हिंदू संस्कृति के लिए अच्छा संदेश है।
आज का महाआरती व पूजन पुजारी ओम वैष्णव ने कराया तो वहीं आयोजन का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया तथा इन पलों की फोटोग्राफी अमित तंबोली ने किया।


आज का सिंदुर श्रृंगार डा रजनीश पांडे प्रथम हास्पीटल बिलासपुर, सावित्री यादव, रामगोपाल देवांगन, ध्रुवी सिंह सरजुनी की ओर से किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • b1654d8c-2a75-4fde-b0e9-4d2677d1a584
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर ४६ वें मंगलवार की महाआरती…
  • WhatsApp-Image-2023-09-26-at-9.01.22-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में १९ वें मंगलवार की…
  • WhatsApp-Image-2023-08-22-at-10.31.41-PM
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में 14 वें मंगलवार की…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • WhatsApp-Image-2023-10-31-at-21.21.17
    श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में २३वें मंगलवार को तीज के…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in