• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण की दिशा में महाआरती एक प्रभावी पहल :

अधिवक्ता चितरंजय पटेल

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित 173वीं महाआरती में सेवानिवृत्त प्राचार्य पंडित पी. श्रीनिवास राव शामिल हुए। उन्होंने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा आयोजित महाआरती को वर्तमान समय की उत्कृष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल बताते हुए कहा कि हनुमान लला का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे, यही उनकी कामना है।


मंदिर के संरक्षक एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि महाआरती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के सशक्तिकरण और जागरण की दिशा में एक प्रभावी पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूती मिलती है।


महाआरती के अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कराई। कार्यक्रम का संचालन कोंडके मौर्य ने किया, जबकि फोटोग्राफी की जिम्मेदारी अमित तंबोली ने निभाई। दीप प्रज्ज्वलन संध्या ओम वैष्णव, लीलावती वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, अंजू देवांगन, पत्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल, निम्मी, वान्या वैष्णव सहित मंदिर परिवार की बहनों ने किया।
हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार गौरव सोनी तथा शाम का श्रृंगार विकास अग्रवाल द्वारा कराया गया। प्रसाद व्यवस्था में यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली का सहयोग रहा।


महाआरती के अवसर पर सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी एवं श्रद्धा यादव द्वारा कराया गया। वहीं सुंदरकांड का आयोजन गीतेश पांडे, एकांश बरेठ, हर्ष बरेठ, निधि राहुल, तनिष राठौर एवं आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती का हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल के माध्यम से गौरव यादव एवं योगेश देवांगन द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी ऑनलाइन दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में आज का विशेष उपहार स्वप्निल चौबे को प्रदान किया गया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 159051cd-be43-44ed-8c80-2a0cf4cfe2c3
    हिन्दू जागरण मंच के प्रयास से बरसते पानी में हनुमान…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-08-31 at 7.28.19 PM
    कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in