• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

नवीन सिविल जिला शक्ति स्थापना के साथ टोल विस्थापन पर लगेगा ग्रहण…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप सबसे लंबी अवधि तक सेवा देकर इतिहास रचने वाले माननीय रमेश सिंहा के सेवानिवृति का नवीन जिला शक्ति के हित पर सीधा और प्रतिकूल प्रभाव पड़ना सुनिश्चित दिखाई दे रहा है।


विदित हो कि अपने अल्प प्रवास के दरमियान मुख्य न्यायाधीश ने शक्ति के अधिवक्ताओं को तथास्तु! संबोधन से अपनी बात शुरुवात करते हुए नवीन न्यायालय भवन के लोकार्पण के साथ ही सिविल जिला की स्थापना का वचन दिया था तथा प्रस्तावित न्यायालय भवन के निकट स्थित टोल प्लाजा को विस्थापित करने हेतु जिला प्रशासन पर भरपूर दबाव भी बनाया फलस्वरूप तत्कालीन कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जेठा टोल बैरियर को शीघ्र विस्थापित किये जाने की बात को जन संवाद कार्यक्रम में सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।


परंतु अब कलेक्टर भी बदल गए जबकि माननीय रमेश सिंहा भी सेवा निवृत हो रहे हैं जिससे नवीन जिला शक्ति के हित एवं विकास निश्चित रूप से प्रभावित होता दिखाई दे रहा है तो वहीं यह भी सत्य है कि मुख्य न्यायाधीश अपने अप्रत्याशित न्यायिक आदेशों एवं निर्देशों के लिए जाने जाते हैं, और हो सकता है कि वे सेवामुक्ति के पूर्व कथित टोल बैरियर के विस्थापन हेतु कोई प्रभावी अथवा ज्यूडिशियल ऑर्डर पारित कर दें तो यह निश्चित रूप से नवीन जिला शक्ति के विकास पथ पर मील का पत्थर साबित होगा।


इस संबंध में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने चीफ जस्टिस माननीय रमेश सिंहा की कार्यशैली पर भरोसा करते हुए उम्मीद जाहिर किया कि चला_चली की इस बेला में शक्तिवासियों की नजर माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिंहा की नजर ए इनायत पर टिकी हुई है वरना शक्ति के लोग कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बीच आने_जाने हेतु तथाकथित लगान देने के लिए मजबूर हैं ही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-10-25 at 07.21.47_8d789791
    मुख्य न्यायधीश रमेश सिंहा पहुंचे अधिवक्ता संघ…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-08 at 4.53.48 PM
    जेठा टोल बैरियर हटाने लोग हुए लामबंद…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…
  • WhatsApp Image 2026-08-05 at 7.22.16 PM
    LACDS में अब नई नियुक्ति नहीं…जस्टिस सूर्यकांत CJI

Primary Sidebar

Latest News

सट्टा के विरुद्ध सक्ती पुलिस की सख्ती

साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

थाना बलौदा क्षेत्र में हुए चोरी का खुलासा, एक महिला सहित 4 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

उधारी के ₹2,000 मांगने पर विवाद, युवक की हत्या

लूट की वारदात का चंद घंटों में खुलासा, चौकी नैला पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार

कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज

माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्रीमान रमेश सिंहा 4 सितंबर को होंगे सेवानिवृत्त…

ऽ बंधन बैंक के लोन खाते की राशि जमा नहीं कर धोखाधड़ी एवं गबन करने के मामले में फरार आरोपी कमलेश सिंह गिरफ्तार ।।

नाबालिग बालिका के साथ अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in