• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष म दिनांक 15.05.24 के 01 दिवसीय कार्यशाला के आयोजन करिस।

माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा, श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चाम्पा, माननीय श्री विजय अग्रवाल, सीजीएम, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की उपस्थिति में किया गया कार्यशाला का आयोजन
⏺️उक्त कार्यशाला में जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के कुल 61 प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित हुये।

➡️मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम के नवीन संशोधन के संबंध में दिनांक 15.05.24 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा, श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चाम्पा, माननीय श्री विजय अग्रवाल, सीजीएम, श्रीमती प्रियंका अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा सुश्री रमा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सक्ती उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा का पुष्प गुच्छ से स्वागत कर उद्बोधन के लिये आमंत्रित किया गया।
➡️माननीय श्री शक्ति सिंह राजपूत, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चांपा द्वारा अपने उद्बोधन मेें मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम में नवीन संशोधन के संबंध में जानकारी देते हुये कहां कि पहले विवेचना के दौरान नियम जटिल था किंतु नियम में संशोधन के बाद प्रक्रिया सरल हो गई है।
➡️श्रीमती पल्लवी तिवारी द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर-चाम्पा द्वारा अपने उद्बोधन में मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुये बताई कि दुर्घटना होने पर अन्वेषण अधिकारी प्रारूप-1 में जानकारी भरकर माननीय न्यायालय के समक्ष 48 घंटे के अंदर प्रस्तुत करें। प्रारूप-2 में अन्वेषण अधिकारी पीड़ित पक्ष से फार्म भरवाकर दावा प्राधिकरण को भेजने हेतु निर्देशित किया गया, प्रारूप-3 में वाहन चालक एवं प्रारूप-4 में वाहन स्वामी से 30 दिवस के अंदर जानकारी भरने हेतु निर्देशित किया गया। प्रारूप-5 में अन्वेषण अधिकारी अंतरिम दुर्घटना रिपोर्ट 50 दिवस के अंदर दावा विधिक प्राधिकरण में जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रारूप-6 में नाबालिक पीड़ित से संबंधित एवं प्रारूप 06-ए में नाबालिक पीड़ि़त को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रारूप 8 में घटनास्थल का नजरी नक्शा एवं वीडियोग्राफी तैयार कराकर 60 दिवस के अंदर दावा प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

➡️श्री विवेक शुक्ला, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में मोटर दावा दुर्घटना के नवीन संशोधन के संबंध में प्रकाश डालते हुये विवेचकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मोटर दावा दुर्घटना अधिनियम को पहले से सरलीकृत किया गया है जिसमें पीड़ित को शीघ्र बीमा मिलेगी और पीड़ित तथा वाहन मालिक से अन्वेषण अधिकारी फार्म भराकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
उक्त कार्यशाला में जिला जांजगीर-चांपा एवं सक्ती के कुल 61 प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी उपस्थित हुये।

Related Posts:

  • अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
    अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जनपद सभा कक्ष…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • जन्म, मृत्यु की जानकारी
    जन्म, मृत्यु की जानकारी
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • 87c48210-e88f-47d4-a58b-7af6e74d4482
    एडवोकेट एक्ट एमेंडमेंट बिल के खिलाफ जिला अधिवक्ता…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in