• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

युवा एवं ऊर्जावान चिकित्सक से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की उम्मीद :

अधिवक्ता चितरंजय

सक्ती। जिला अस्पताल के अधीक्षक एवं सिविल सर्जन के रूप में चिकित्सक डॉ. रवींद्र सिदार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि डॉ. रवींद्र सिदार युवा एवं ऊर्जावान चिकित्सक हैं। उनसे जिले की चिकित्सा व्यवस्था में बेहतर सुधार की उम्मीद है। नई जिम्मेदारी मिलने से अंचलवासियों में भी जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहतर व्यवस्थाओं की आशा जगी है।
बताया गया कि दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के कुछ बच्चे अचानक अस्वस्थ हो गए थे। विद्यालय के प्राचार्य द्वारा उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। बच्चों का कुशलक्षेम जानने के लिए NHRSJC LC के प्रदेश अध्यक्ष एवं हाई कोर्ट अधिवक्ता चितरंजय पटेल तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष मांगे राम अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे।
इसी दौरान डॉ. रवींद्र सिदार से मुलाकात हुई। उन्हें सिविल सर्जन की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए चितरंजय पटेल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के संचालक बिन्देश्वरी जसवंत आदिले एवं प्राचार्य ज्योति महंत भी उपस्थित रहीं।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना किस किस स्थान पर किए है निरीक्षण
    डिजिटल पंचायत बेलादुला के स्वास्थ्य केन्द्र सहित…
  • WhatsApp Image 2025-10-11 at 16.46.14_1adc79c6
    दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में अभिभावक_ शिक्षक…
  • 1_IMG-20241127-WA0264-887x1024-1
    नये आधार पंजीकरण एवं त्रुटि सुधार हेतु नये…
  • 5417547-untitled-36-copy
    कैंसर मरीजों को नहीं ले रहे भर्ती, रायपुर एम्स की…
  • WhatsApp Image 2026-09-09 at 7.06.49 PM
    नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों…

Primary Sidebar

Latest News

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 173वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित पी. श्रीनिवास राव

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

हनुमान अंश में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी सत्या ने निभाया नीम करौली बाबा का किरदार बाबा की शर्त पर बना था नीम करौली रेलवे स्टेशन :

महिला से अनाचार की वारदात में षड्यंत्र कर सहयोग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

एसडीओपी अकलतरा डां. मैखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in