• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गुरु खुशवंत साहेब ने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में टेका मत्था… मंदिर परिवार ने परिसर के साथ मुक्ति धाम में सोलर लाइट के लिए किया आग्रह।

छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं शक्ति जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज दो दिवसीय प्रवास पर प्रथम बार शक्ति पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के द्वारा अग्रसेन चौंक शक्ति में उनका आतिशी स्वागत किया गया, पश्चात गुरु खुशवंत साहेब श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार के आग्रह पर हनुमान लला का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियों के खुशहाली की कामना करते हुए अपने आत्मीय स्वागत के लिए मंदिर परिवार के प्रति साधुवाद करते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इन पलों में मंदिर परिवार की ओर से मंत्री गुरु साहेब को शक्ति नगर के प्रसिद्ध मुक्ति धाम तथा मंदिर परिसर में सोलर लाइट लगवाने हेतु आग्रह पत्र भेंट किया गया जिसे धर्म गुरु खुशवंत ने सहर्ष स्वीकार करते हुए मंदिर परिवार के संरक्षक एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल से समुचित पहल का आश्वासन दिया। इन पलों में अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि हमारा श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार, सक्ती धर्म अध्यात्म के साथ अपने सामाजिक सरोकारों को लेकर सतत प्रयत्नशील है। विदित हो कि स्वर्ग रथ का संचालन तथा मुक्तिधाम की आकर्षक रखरखाव व सुंदर व्यवस्था की लिए श्री सिद्ध हनुमान परिवार के प्रयत्न को लोगों के द्वारा हमेशा सराहना की जाती है फलस्वरूप इस क्रम में रात्रि में भी उचित प्रकाश व्यवस्था व रखरखाव के लिए सोलर लाइट समय की मांग है जिसके लिए नव नियुक्त प्रभारी मंत्री के आश्वासन से हनुमान परिवार आश्वन्वित है कि आम जनों के हित में मंदिर परिवार का प्रयास शीघ्र ही मूर्तरूप लेगा।
आज इस अवसर पर मंत्री के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराने के साथ ही वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया तथा नारायण मौर्य कोंडके ने मंत्री खुशवंत साहेब के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुनः पधारने का आग्रह किया तथा मंदिर परिवार के अमित तंबोली, सोनू देवांगन,महेंद्र गबेल, पप्पू खर्रा, सुरेश आदि ने मंत्री खुशवंत साहेब पर पुष्पवर्षा कर उनका जोशीला स्वागत किया।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-08 at 17.49.53_879bb154
    उप मुख्य मंत्री अरुण साव पहुंचे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर …
  • WhatsApp Image 2025-09-21 at 17.30.00_3974fb75
    श्री अग्रवंश के जनक व संस्थापक राजाधिराज श्री श्री…
  • WhatsApp Image 2025-09-20 at 13.06.48_6a61b5db
    श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव - चांपा…
  • WhatsApp Image 2025-09-19 at 14.30.00_0fe44936
    मारवाड़ी म्हारो श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव -…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in