• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

मोटर सायकल चोरी कारोइया आरोपी सहित 02 विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार ।

कुल 03 नग मोटर सायकल बरामद, किमती लगभग 90000/- रूपये।

ऽ आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालको के विरूद्ध धारा 303(2), 3(5) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध।

ऽ नाम आरोपी विरेंद्र महंत पिता बरातू दास महंत उम्र 33 वर्ष साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.)

  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्राथी मनीष तेंदुलकर साकिन सेंदुरी थाना जैजैपुर जिला सक्ती के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03.08.2025 को प्रार्थी प्रयोग शाला परिचालक का परीक्षा दिलाने सक्ती के स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को खड़ा कर परीक्षा दिलाने चला गया। परीक्षा दिलाकर करीबन दोपहर 01ः30 बजे वापस आया तो देखा की मोटर सायकल खड़ा किया था वहाॅ मोटर सायकल नही था। कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोटर सायकल को चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट कराने पर अपराध क्रमांक 267/2025 धारा 303(2) बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर चोरी गये मोटर सायकल की पतासाजी की जा रही थी कि पतासाजी के दौरान घटना स्थल से सक्ती शहर के सभी रास्तो/दुकानों में लगे सीसीटीव्ही फुटेजों को बारिकी से चेक करते हुये पुलिस ठीम सक्ती के द्वारा आसपास के क्षेत्रों में चेक करते हुये परसदाखुर्द निवासी विरेन्द्र महंत से संदेह के आधार पर हिकमता अमली से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अन्य 02 विधि से संघर्षरत् बालकों के साथ मिलकर स्वामी आत्मानंद स्कूल कचहरी के भारत माता मुर्ती के पास अपने मोटर सायकल हिरो होण्डा स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 11 सी एफ 6692 को चोरी कर अपने घर में छुपाना तथा एक माह माह पूर्व बुधवारी बाजार सक्ती से भी 02 नग मोटर सायकल चोरी कर जिसे रेस्ट हाउस सक्ती के पास छुपाकर रखना बताने पर गवाहो के सक्षम मोटर सायकलो को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया। मामले में एक से अधिक आरोपी शामिल होने से बी एन एस की धारा 3(5) जो गई। आरोपी विरेंद्र महंत पिता बरातू दास महंत उम्र 33 वर्ष साकिन परसदाखुर्द थाना सक्ती जिला सक्ती के द्वारा अन्य 02 विधि से संघर्षतर बालकों के साथ मिलकर मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार करने पर आरोपी विरेन्द्र महंत को दिनांक 06.08.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा प्रकरण के अन्य 02 विधि से संघर्षरत बालक नाबालिक होने पर माननीय किशोर बोर्ड जांजगीर के समक्ष पेश कर बाल संपे्रक्षण गृह भेजा गया है।        उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, प्र. आऱ. शब्बीर मेमन,संजीव शर्मा आरक्षक यादराम चन्द्रा, जोगेश राठौर, एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • d8983793-4245-4a46-9ec5-f81a3b6086e3
    अपनी ही मासूम बच्ची को लकड़ी के बत्ता से मारकर हत्या…
  • थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के हेल्थ केयर लैब से दवाईयां एवं उपकरण सामग्री को चोरी करने वाले को पकड़ने में मिली सफलता थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम ससहा के शासकीय स्कूल के…
  • ro2acfv8_mmm_625x300_10_December_24
    छत्तीसगढ़ म 1 मार्च ले 12वीं आऊ 3 मार्च ले 10वीं के…
  • WhatsApp-Image-2024-05-18-at-18.37.50
    मोटर साइकिल, लेपटॉप अऊ कैमरा चोरी करने वाला विधि ले…
  • 4cc84b77-2ae3-406b-8ccb-90cfd2b490f1
    थाना पामगढ़ क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक…
  • b431d6f3-d6cb-4e41-b510-5aa70901d930
    रात्रि म खड़ी ट्रेलर ले डीजल चोरी कारोइया रास्ता…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in